-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Malaika Arora Bold Denim Look At 51 Stuns Fans Crazy
51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड अवतार से ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए घायल
- Written By: स्नेहा मौर्या
मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने डीप नेक स्ट्रैपी ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहन फोटोशूट करवाया। जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही हैं।

मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस को दिवाना बनाती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, 51 की उम्र में भी उनका चार्म और फैशन सेंस ऐसा है कि यंग अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर दे देती हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद बोल्ड और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
दरअसल, आस्था शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज को खुद एक्ट्रेस ने भी रीशेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने डीप नेक स्ट्रैपी ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसे उन्होंने डेनिम जैकेट के साथ पेयर किया है। खास बात ये रही कि उन्होंने जैकेट को ओपन कर अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया।
मलाइका ने मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया लुक
हालांकि, मलाइका ने इस लुक में व्हाइन लिपशेड और ग्लॉसी आईशैडो के साथ बोल्ड मेकअप किया है, जबकि ज्वेलरी में उन्होंने मिनिमल अप्रोच अपनाई। उनकी इयररिंग्स और फिंगर रिंग्स उनके पूरे लुक को कंप्लीमेंट कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद कोई यकीन नहीं कर सकता कि वह 51 की हो चुकी हैं। उनकी फिटनेस, ग्लो और कॉन्फिडेंस आज भी उन्हें बी-टाउन की टॉप डीवाज में बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- इरफान खान से तुलना पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर को लेकर कही ये बात
इस गाने से पॉपुलर हुई थीं एक्ट्रेस
आपको बता दें, मलाइका को पहली बार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘छैंया छैंया’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद ‘दबंग’ फिल्म के ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने ने उन्हें एक सुपरस्टार आइटम डांसर बना दिया। हालांकि, भले ही मलाइका लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैशन सेंस और पब्लिक अपीयरेंस के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।
साथ ही सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं और फैंस भी उनकी फोटोज पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं अब इन फोटोज को देखकर कोई उन्हें गॉर्जियस लेडी कह रहा है तो कोई एवरग्रीन डीवा बता रहा है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की भरमार हो चुकी है।
Malaika arora bold denim look at 51 stuns fans crazy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 04:05 PMवर्धा में 20 जून के बाद भी मानसून लापता: आसमान की बेरुखी से सूखा पड़ा ‘अन्नदाता’ का खेत, बुआई ठप
Jun 21, 2026 | 04:05 PM90 साल की नानी और 80 साल के नाना की पहली विदेश यात्रा, पोती ने लंदन ले जाकर पूरा किया सपना
Jun 21, 2026 | 04:05 PM‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
Jun 21, 2026 | 04:04 PMAmravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 04:02 PMउज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग को भव्य बनाने के लिए, महापौर ने CM मोहन यादव को सौंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव
Jun 21, 2026 | 04:00 PMमरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
Jun 21, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM













