-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ksbkbt 2 Noyna Hatches A New Plan Will Create A Storm In Mihir And Angad Lives
KSBKBT 2 Spoiler: नॉयना ने रची नई चाल, मिहिर-अंगद की जिंदगी में मचाएगी तूफान, हेमंत बनेगा नया विलेन
- Written By: सोनाली झा
KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है। आने वाले एपिसोड्स में मिहिर अपने बिजनेस की पोस्ट करण को सौंप देता है, जिससे हेमंत नाराज होकर भेदभाव का आरोप लगाता है।

तुलसी का चौंकाने वाला फैसला, हेमंत बनेगा नया विलेन
KSBKBT 2 Coming Update: स्टार प्लस का हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर हाई-वोल्टेड ड्रामा के साथ आता है। स्मृति ईरानी यानी तुलसी और अमर उपाध्याय यानी मिहिर की दोनों की जिंदगी में अब बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो के मेकर्स ने शो पर काम करने का फैसला किया है कि दर्शकों को हर एपिसोड में चौंकाया जाएगा और टीआरपी चार्ट पर शो नंबर वन रहेगा।
आने वाले एपिसोड में मिहिर घोषणा करता है कि जिस पोस्ट को वह हेमंत को देने वाला था, अब वह करण को सौंप देगा। मिहिर के इस फैसले से हेमंत गुस्से से भर जाता है और उसे साफ-साफ भेदभाव करने का आरोप लगाता है। मिहिर भी खुलकर कह देता है कि हां, वह पुत्रमोह में है और अपने बेटे को बिजनेस सौंपना उसकी मर्जी है।
तुलसी का चौंकाने वाला फैसला
हेमंत की मां तुलसी से पूछती है कि क्या मिहिर सही कर रहा है, तो हेमंत को आशा होती है कि तुलसी न्याय की ओर उतरती होगी। लेकिन, सभी को हैरान करने वाले तरीके से तुलसी मिहिर का समर्थन करती है और कहती है कि यदि उसका बिजनेस है तो वह अपने बेटे को देने में बिल्कुल सही है। पूरे परिवार को तुलसी की इस दृष्टि से हैरानी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
हेमंत बनेगा नया विलेन
तुलसी के इस फैसले के बाद हेमंत के मन में गुस्सा और नाराजगी और बढ़ जाती है। वह अब शांति निकेतन की शांति को भंग करने का मन बना लेता है। शो में वह धीरे-धीरे नया विलेन बनकर सामने आएगा। वहीं, दूसरी ओर नॉयना भी मिहिर को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। वह पहले मिहिर से अपने रिश्ते की बात छेड़ती है और जब मिहिर घबरा जाता है तो बात को मजाक में बदल देती है। इसके बाद वह मिहिर से उसके बेटे अंगद और अपनी दोस्त की बेटी मिताली के रिश्ते की बात करती है।
ये भी पढ़ें- गौतम की चाल से हिली अनुपमा की दुनिया, आंखों पर मंडराया खतरा
परिधि और वृंदा की कहानी में ट्विस्ट
परिधि भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। वह सिर्फ अपने एक्स से चैट कर रही है और ससुराल छोड़कर भागने का प्लान बना रही है। दूसरी ओर, वृंदा की मां उस पर शादी का दबाव डाल रही है, लेकिन वृंदा साफ कह देती है कि वह किसी पैसे वाले से शादी नहीं करेगी, बल्कि उस शख्स से करेगी जो उसे सच्चा प्यार देगा। अगले एपिसोड्स में मिहिर का पुत्रमोह, तुलसी का सपोर्ट और हेमंत की नाराजगी भी मिलकर शो को और ज्यादा दिलचस्प बना देंगे। उपस्थ्ताओं को शांति निकेतन में एक नए संघर्ष और ड्रामे का गवाह बनना पड़ेगा।
Ksbkbt 2 noyna hatches a new plan will create a storm in mihir and angad lives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














