Anupama Spoiler: गौतम की चाल से हिली अनुपमा की दुनिया, आंखों पर मंडराया खतरा

Anupama Upcoming Update: स्टार प्लस का शो अनुपमा नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में गौतम गांधी अनुपमा से बदला लेने की साजिश करता है और उसे कमरे में बंद करवा देता है।
Anupama Spoiler: गौतम की चाल से हिली अनुपमा की दुनिया, आंखों पर मंडराया खतरा
गौतम की चाल से हिली अनुपमा की दुनिया
Published on: 
Updated on: 

Anupama Maha Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हर दिन दर्शकों के लिए नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। रुपाली गांगुली के दमदार अभिनय ने इस शो को टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर बनाए रखा है। मेकर्स भी लगातार ऐसे ट्रैक ला रहे हैं जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखें। अब आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा पर एक ऐसी सबसे बड़ी साजिश रची जाएगी, जो उसकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सकती है।

अब तक के एपिसोड्स में देखा गया कि गौतम गांधी, अनुपमा से बदला लेने के लिए हर हद पार करने को तैयार है। वह डांस कॉम्पिटिशन की टीम के एक क्रू मेंबर को पैसे देकर अनुपमा को कमरे में बंद करवा देता है। उसकी इस हरकत को तोषू रिकॉर्ड कर लेता है। इससे शाह हाउस और कोठारी हाउस दोनों जगह हड़कंप मच जाता है कि अनुपमा आखिर कहां गायब हो गई।

तोषू का खुलासा

इस दौरान पाखी, अनुपमा के भाग जाने का शक जताती है, लेकिन देविका उसे फटकार लगाती है। वहीं, तोषू सच बोलता है कि अनुपमा भागी नहीं है। उसकी बातें सुनकर किंजल हैरान रह जाती है। इधर, पराग नोटिस करता है कि अनुपमा के गायब होने पर भी गौतम बेहद खुश है। जब वह पूछता है तो गौतम गोलमोल जवाब देता है। इससे पराग को शक हो जाता है कि अनुपमा की गुमशुदगी के पीछे कहीं गौतम का ही हाथ है। कमरे में फंसी अनुपमा आग जलाकर अलार्म बजाने की कोशिश करती है। तभी पराग को धुआं नजर आता है और वह अनुपमा को वहां से निकाल लेता है।

दर्शकों के लिए बड़ा झटका

अनुपमा फिर से कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर फाइनल राउंड जीत जाती है। लेकिन, असली ट्विस्ट यहीं आता है। दरअसल, अनुपमा की आंखों में जो दवाई डाली जाती है, उसमें किसी ने छेड़छाड़ की होती है। इस वजह से उसकी आंखों की रोशनी पर खतरा मंडराने लगता है। साफ देखने में परेशानी होने के बावजूद, अनुपमा हिम्मत नहीं हारती और शानदार डांस कर फाइनल जीत लेती है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सचमुच अनुपमा अपनी आंखों की रोशनी खो देगी या फिर उसकी जिंदगी में कोई नया चमत्कार होगा।