-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kriti Sanon Aanand L Rai Tere Ishq Mein Sleeping Photo Viral
फ्लाइट में घोड़ा बेचकर सो रहे थे, फिल्म रिलीज से पहले कृति सेनन की वजह से वायरल हुए आनंद एल राय
- Written By: अनिल सिंह
Kriti Sanon: कृति सेनन ने अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' के निर्देशक आनंद एल. राय की सोते हुए फनी तस्वीर शेयर की है। फिल्म 28 नवंबर को रिलीज हो रही है। जानें धनुष के साथ कृति की केमिस्ट्री।

फिल्म 'तेरे इश्क में' की रिलीज से पहले, निर्देशक आनंद एल. राय का कूल अंदाज़ हुआ वायरल, कृति सेनन ने किया पोस्ट
Kriti Sanon Aanand L Rai: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले, कृति ने अपने निर्देशक आनंद एल. राय की एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है। कृति ने फ्लाइट में सोते हुए निर्देशक की यह तस्वीर चुपके से क्लिक की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
बुधवार को कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की। फोटो में आनंद एल. राय हुडी लगाकर गहरी नींद में सोए हुए नजर आ रहे हैं। कृति ने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, “जिस निर्देशक की फिल्म 2 दिन में रिलीज होने वाली है, उसके लिए वह काफी शांत दिखाई दे रहा है- ‘आनंद एल. राय’।” अभिनेत्री के इस फनी पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज के लिए अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। ‘तेरे इश्क में’ फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
धनुष संग कृति की ‘इंटेंस केमिस्ट्री’
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में कृति सेनन अभिनेता धनुष के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इन दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का 2 मिनट 4 सेकंड का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। टीजर में शंकर (धनुष) और मुक्ती (कृति सेनन) के बीच की इंटेंस केमिस्ट्री और नई लव स्टोरी दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत कृति सेनन से होती है, जिसके बाद धनुष की धांसू एंट्री होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
जब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, मां की पुकार और बंटवारे के दर्द ने छुआ दिल
राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए
ये भी पढ़ें- बिना सोचे जज ना करें, स्मृति को धोखा देने के आरोपों पर पलाश मुच्छल के सपोर्ट में कजिन
‘रांझणा’ से तुलना और टीजर को रिस्पॉन्स
आनंद एल. राय और धनुष की जोड़ी पहले ही सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ (2013) दे चुकी है। यही कारण है कि ‘तेरे इश्क में’ का टीजर देखने के बाद कई यूजर्स इसकी तुलना ‘रांझणा’ से कर रहे हैं। टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और फिल्म के गानों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है, जबकि इसका लेखन हिमांशु शर्मा ने किया है।
28 नवंबर को फिल्म रिलीज
निर्देशक आनंद एल. राय की यह आराम फरमाती हुई तस्वीर भले ही वायरल हो गई हो, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी मेहनत साफ झलकती है। उनकी यह फिल्म, जो एक इंटेंस लव स्टोरी पर आधारित है, 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कृति और धनुष की इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक खास अनुभव हो सकता है।
Kriti sanon aanand l rai tere ishq mein sleeping photo viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 22, 2026 | 07:56 PMCEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
Jul 22, 2026 | 07:54 PMसफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
Jul 22, 2026 | 07:50 PMमध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
Jul 22, 2026 | 07:47 PMएक भी जहाज पर हमला हुआ तो… ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, खतरे में तेहरान के पुल और पावर प्लांट
Jul 22, 2026 | 07:45 PMगुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 07:36 PMमुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
Jul 22, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














