- Hindi News »
- Entertainment »
- Khesari Lal Yadav Make Fun Of Diljit Dosanjh Dil Luminati India Concert Fans Slams Him
दिलजीत दोसांझ की खिल्ली उड़ाने पर खेसारी लाल को फैंस ने दिखाया आइना
- Written By: अनिल सिंह
खेसारी लाल ने दिलजीत दोसांझ के 'दिल लुमिनाटी इंडिया' कंसर्ट पर तंज कसा है। इसके बाद दिलजीत दोसांझ के फैंस ने खेसारी लाल यादव आपको आइना दिखाने का प्रयास किया है। फैंस ने खेसारी की क्लास लगा दी है।

मुंबई: दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल लुमिनाटी इंडिया’ कंसर्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी अपने स्टेज शो की भीड़ दिखाकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का मजाक उड़ाया है। खेसारी लाल का यह अंदाज दिलजीत के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया वह खेसारी लाल पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
भोजपुरी एक्टर और गायक खेसारी लाल काजल राघवानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन इस समय वह एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए हैं। खेसारी लाल का यह स्टेज शो हाल ही का है और उन्होंने 2 नवंबर को इस स्टेज शो के वीडियो को साझा किया है।
ये भी पढ़ें- सांस लेने में तकलीफ की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी स्मोकिंग…
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह
Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
खेसारी लाल ने अपने स्टेज शो का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इलुमिनाटी, सिलुमिनाटी…. छोड़के हई देखि। वीडियो में वह स्टेज पर नजर आ रहे हैं और सामने हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। जहां पर वह लोगों से यूपी बिहार की ताकत दिखाने की बात कर रहे हैं और लोग शोर मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने इस वीडियो के माध्यम से दिलजीत दोसांझ पर तंज कसा है। लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल को सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब खेसारी लाल यादव ने दिलजीत दोसांझ की खिल्ली उड़ाई हो वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर इस तरह का काम करते रहते हैं।
दिलजीत के मजाक उड़ाने का वीडियो खेसारी लाल के फैंस को तो काफी पसंद आया, लेकिन दिलजीत दोसांझ के फैन सब भड़क उठे हैं। वह खेसारी लाल यादव को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है, खेसारी आप खुद की तुलना दलजीत दोसांझ से क्यों कर रहे हैं वह आपके जैसे लोगों को जानता भी नहीं है। एक ने कहा तुम दिल्ली तो आते हो और पांच लोग भी तुम्हें नहीं पहचानते तुम कौन हो। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा ROLF यह कौन है बे?
दिलजीत दोसांझ के ‘दिल लुमिनाटी इंडिया’ टूर की अगर बात करें तो इसकी शुरुआत दिल्ली से 26 अक्टूबर को हुई। ये टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा। इस बीच दिलजीत दोसांझ के शो हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ और पुणे जैसे शहरों में भी होने वाले हैं।
Khesari lal yadav make fun of diljit dosanjh dil luminati india concert fans slams him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














