Border 2 Fees: सनी देओल की फीस ने उड़ाए होश, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की कमाई भी पड़ी कम

Border 2 Star Cast Fees: सनी देओल ने बॉर्डर 2 में कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की फीस ली है, जिससे वह सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं। वरुण धवन को 8-10 करोड़ रुपये मिले हैं।
Sunny Deol fee has left everyone stunned even Varun Dhawan and Diljit Dosanjh earnings
सनी देओल की फीस ने उड़ाए होश
Published on: 
Updated on: 

Border 2 Budget: सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वह दोबारा फौजी का किरदार निभाते दिखेंगे। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि फिल्म का टीजर विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जो इसे और भी खास बनाता है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़े कलाकारों की फीस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है।

साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में से एक रही है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी और इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया था। अब लगभग तीन दशक बाद ‘बॉर्डर 2’ के जरिए इस कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे।

सनी देओल का फीस

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सनी देओल ने करीब 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है। यही वजह है कि वह फिल्म के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी फीस वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की कुल फीस से भी कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट का फीस

वहीं, वरुण धवन फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन को इस फिल्म के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस मिली है। दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ, जो फिल्म में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

बॉर्डर 2 की कहानी

अहान शेट्टी, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं, हालांकि उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फिल्म में मेधा राणा और सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ अपनी दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति की कहानी को लेकर चर्चा में है, बल्कि कलाकारों की फीस को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है।