-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Wish Fulfilling Serpent Begins Shooting For His Film Naagzilla
कार्तिक आर्यन बने इच्छाधारी नाग, शुरू हुई फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग, बोले- हर हर महादेव
- Written By: सोनाली झा
Naagzilla Release Date: कार्तिक आर्यन ने नई फिल्म नागजिला की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में कार्तिक प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद, एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभा रहे हैं। रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा है।

कार्तिक आर्यन बने इच्छाधारी नाग
Kartik Aaryan Naagzilla Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग का आगाज कर दिया है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीर शेयर करते हुए इस नए अध्याय की शुरुआत का ऐलान किया। तस्वीर में कार्तिक क्लैपबोर्ड हाथ में लिए कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम ‘NAGJILA’ और डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा का नाम लिखा हुआ है। क्लैपबोर्ड पर हल्दी का टीका देखकर साफ जाहिर है कि शूटिंग से पहले टीम ने पारंपरिक पूजा-अर्चना भी की।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भूल भुलैया 3 की रिलीज को एक साल पूरा नागजिला की शूटिंग का पहला दिन हर हर महादेव। दिलचस्प बात यह है कि शूटिंग ऐसे दिन शुरू हुई जब उनकी पिछली हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ को रिलीज हुए ठीक एक साल पूरा हो गया। ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद नाम के इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं। यह रोल उनके अब तक के करियर का सबसे अनोखा और चुनौतीपूर्ण किरदार बताया जा रहा है।
इच्छाधारी नाग के किरदार में कार्तिक आर्यन
इच्छाधारी से कार्तिक आर्यन का पहला लुक इस साल अप्रैल 2025 में रिलीज हुआ था, जिसमें वह नाग रूप में दिखे थे, पीले-सुनहरे परिधान, माथे पर चंद्राकार टीका और तीखी आंखों के साथ। फिल्म का ऐलान करण जौहर ने कुछ महीने पहले अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया था। उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर। नागजिला, नाग लोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा है प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद। नाग पंचमी पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
रवि किशन की एंट्री से बढ़ा रोमांच
फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक रवि किशन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ‘नागजिला’ कार्तिक और करण जौहर की दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी, मैं तेरा तू मेरी’ में भी साथ काम कर चुके हैं, जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ‘नागजिला’ को एक विजुअल एक्स्ट्रावैगेंज़ा बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, ऋषिकेश और थाईलैंड के जंगलों में की जाएगी।
Kartik aaryan wish fulfilling serpent begins shooting for his film naagzilla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













