
India vs America LIVE Score, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिकी टीम भी दबाव में रही और 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा, जब गॉस 9 गेंद में 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। सैतेजा मुक्कमल्ला 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। मिलिंद कुमार ने 34 गेंद में 34 रन बनाए, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट कर दिया। मोहसिन 9 गेंद में 8 रन ही बना सके।
इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। लेकिन छठे ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25, शिवम दुबे शून्य और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए।
77 रन पर छह विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर हरमीत सिंह का शिकार बने। अर्शदीप सिंह 4 और वरुण चक्रवर्ती शून्य पर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर सूर्यकुमार टिके रहे और तेजी से रन बनाते रहे।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अमेरिका की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट झटके, जबकि हरमीत सिंह ने दो विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को एक-एक सफलता मिली।
USA fought well, but India got off to a perfect start to their title defense! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
👉 9th consecutive win in the ICC Men’s T20 WC
👉 Lowest total defended in T20Is at Wankhede
Watch the full match HIGHLIGHTS: https://t.co/kA6fG2Wwvg pic.twitter.com/3RnA4a040i
मोहम्मद सिराज ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर USA का आठवां विकेट पवेलियन भेजा और इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 29 रन से अपने नाम कर लिया है।
भारत को छठी सफलता मिल चुकी है। अक्षर पटेल की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बढिया कैच पकड़ है। इसके साथ ही मैच भारत की पकड़ में आ चुका है। अब USA को जीत के लिए 43 गेंद में 83 रन की जरूरत है।
विकेटकीपर ईशान किशन ने यूएसए के बल्लेबाज को शानदार तरीके से स्टंप कर दिया है। उन्होंने ये स्टंप वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर किया। इसके साथ ही भारत को चोथी सफलता भी मिल चुकी है। यूएसए का स्कोर 12 के बाद 71/4 है।
मोहम्मद सिराज को विकेट मिल चुका है। इसके साथ ही टीम इंडिया को उसकी तीसरी सफलता मिल चुकी है। USA का स्कोर 3.3 ओवर के बाद 15/3 है।
A successful powerplay 🙌#TeamIndia pick 3⃣ wickets 👏
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA pic.twitter.com/ARA9DrRjbt
तीसरे ही ओवर में टीम इंडिया ने अमेरिका के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। दूसरा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल को आउट किया। 2.2 ओवर में USA का स्कोर 12/2 है।
सूर्यकुमार की यादव की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत वानखेड़े में टीम इंडिया ने अमेरिकी टीम के सामने 161 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 20वें ओवर में उन्होंने 21 रन बनाए।
अमेरिकी टीम को अक्षर पटेल के रूप में 7वीं सफलता मिल चुकी है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 122/7 है।
भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए।
रिंकू सिंह के रूप में टीम इंडिया को 5वां झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। वहीं, 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 73/5 है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया की बेहद खराब शुरुआत रही है। टीम को 50 रन के अंदर चार बड़े झटके लग चुका है। तिलक वर्मा के बाद शिवम दुबे अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। वैन शाल्कविक ने अपना शिकार बनाया।
अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा झटका लग चुका है। किशन ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए। दूसरी तरफ 25 रन बनाकर तिलक वर्मा क्रीज पर बने हुए हैं। 5.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/2 है।
इस मैच में भारत को पहला झटका लग चुका है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक 2 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है।
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजाने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
टी20 वर्ल्ड कप का धूमधाम तरीके से आगाज हो चुका है। इस मैच यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अब टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर से स्कोर बोर्ड को बड़ा करने पर होगी। वहीं, अमेरिकी टीम भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी।
आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया वानखेड़े पहुंच चुकी है। दोनों टीम के बीच का ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले साढे छह बजे मुकाबले के लिए टॉस होगा।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनाना आसान नहीं होगा। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और तिलक वर्मा के टीम में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। वहीं संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के 5 मैचों में वह सिर्फ 46 रन ही बना पाए।
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। राणा को 4 फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञों की सलाह और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी। उस मुकाबले में राणा सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी कर सके और फिर मैदान से बाहर चले गए। बाद में उनकी जांघ पर स्ट्रैप भी बंधी नजर आई।
पिच के मिजाज को देखते हुए भारत एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतर सकता है। टीम की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत है, लेकिन इस विकेट पर खासकर स्पिनर्स के लिए रन रोकना आसान नहीं होगा। ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
Home on his mind 🏟️
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
Heart on his sleeve 💙
Surya Kumar Yadav & Co. are ready for title defence! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvUSA | @surya_14kumar https://t.co/k2DBYnvruq
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस मैदान पर पहली पारी में 180 से 200 या उससे अधिक का स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस पड़ने से गेंदबाजों के लिए गेंद को नियंत्रित करना काफी कठिन हो जाता है।
भारत और अमेरिका के बीच अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था, जिसमें भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया था। मुकाबले में रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके थे। ऋषभ पंत भी 18 रन ही बना पाए थे, इसलिए इस बार भारत के लिए अमेरिका को हल्के में लेना सही नहीं होगा।
मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह और संजय कृष्णमूर्ति।
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर।