-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kantara Chapter 1 669 Crore Collection
700 करोड़ के क्लब में शामिल होगी कांतारा चैप्टर 1, BO पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का डंका
- Written By: अनिल सिंह
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 14: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 669.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब यह 700 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

कांतारा चैप्टर 1' का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 14 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ क्लब के करीब
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ऐतिहासिक छाप छोड़ना जारी रखा है। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई यह प्रीक्वल फिल्म लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ने न केवल भारतीय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि विदेशों में भी इसका जादू बरकरार है। कमाई के ये चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म अब 700 करोड़ क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़ी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन ही 61.85 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग के साथ अपनी सफलता का आगाज़ कर दिया था। पहले हफ्ते में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 337.4 करोड़ रहा, जिसमें हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम, सभी भाषाओं का योगदान शामिल था। यह किसी भी पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
दूसरे हफ्ते में भी बनी रही दमदार पकड़
दूसरे हफ्ते में, फिल्म ने शुरुआत में भले ही थोड़ी गिरावट दर्ज की, लेकिन वीकेंड पर फिर से ज़ोर पकड़ा। दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 39 करोड़ और 39.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। कामकाजी दिनों में भी फिल्म की पकड़ बनी रही, सोमवार को 13.35 करोड़ और मंगलवार को 14.15 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, बुधवार यानी 14वें दिन भी फिल्म 10 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही, जिससे इसका कुल भारत नेट कलेक्शन 475.90 करोड़ तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- वृंदा की सगाई टूटी, मिहिर-तुलसी की मदद के लिए पहुंची ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती
ओवरसीज़ में 194 करोड़ की कमाई
‘कांतारा चैप्टर 1‘ का जलवा भारत के बाहर भी देखने को मिला है। फिल्म को ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने अब तक विदेशों से करीब 194 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। यह आंकड़ा फिल्म की वैश्विक अपील को दर्शाता है और कन्नड़ सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत कर रहा है।
700 करोड़ क्लब की ओर अग्रसर
ओवरसीज़ और भारतीय कलेक्शन को मिलाकर, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 669.90 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ऋषभ शेट्टी (जो लीड एक्टर के साथ-साथ निर्देशक के रूप में भी लौटे हैं) की यह फिल्म बहुत जल्द 700 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू सकती है। यह ‘कांतारा’ की पृष्ठभूमि को और गहराई से खोलने वाली यह प्रीक्वल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया मील का पत्थर साबित हो रही है।
Kantara chapter 1 669 crore collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














