किसी को भी ड्रॉप नहीं किया गया...BAN के खिलाफ ODI मैच से पहले शाहीन अफरीदी का बयान, बाबर आजम पर दी सफाई

PAK vs BAN: पाकिस्तान टीम 11 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।
बाबर को ड्रॉप नहीं किया गया': शाहीन अफरीदी ने कप्तानी विवाद पर दी सफाई, बताया क्यों बाहर हैं पूर्व कप्तान
शहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shaheen Shah Afridi on Babar Azam: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 11 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला शेरे-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पहले वनडे में पाकिस्तान के तीन युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बाबर आजम को लेकर भी चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया।

बाबर आजम को लेकर शाहीन अफरीदी का बयान

पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम की टीम में जगह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके टीम का हिस्सा नहीं होने से चर्चा और तेज हो गई थी। इस मामले पर बोलते हुए पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने साफ किया कि बाबर आजम को टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है, ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें। शाहीन ने कहा कि टीम का उद्देश्य नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सही समय आएगा, तब बाबर आजम को उनकी भूमिका और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल टीम का फोकस आगामी बड़े टूर्नामेंट्स के लिए मजबूत संयोजन तैयार करने पर है।

युवाओं को मौका देने की रणनीति

शाहीन अफरीदी के मुताबिक पाकिस्तान की टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी नई रणनीति पर काम कर रही है। इसी वजह से इस सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। कप्तान ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट की मजबूत नींव बनेंगे।

इन तीन खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने पुष्टि की कि पहले वनडे मैच में तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। इनमें साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन और माज सदाकत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। खासतौर पर साहिबजादा फरहान ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में अब सभी की नजरें उनके वनडे डेब्यू पर टिकी होंगी।

डेब्यूटेंट खिलाड़ियों पर कप्तान को भरोसा

शाहीन अफरीदी ने इन युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि साहिबजादा फरहान टी20, वनडे और लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वहीं माज सदाकत टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे, जबकि शमील हुसैन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कप्तान ने कहा कि टीम को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं और उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी मैदान पर अपनी क्षमता साबित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी टीम इन युवाओं को पाकिस्तान की जर्सी में खेलते देखने के लिए उत्साहित है और उम्मीद है कि वे अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com