-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajol Mythological Horror Flim Maa Box Office Collection Day Four
काजोल की ‘मां’ का थिएटर में जलवा बरकरार, 4 दिन में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मोस्ट अवेटेड फिल्म मां हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्म के चौथ दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो आइए जानते है...

काजोल की ‘मां’ फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की शानदार अदाकारा काजोल ने फिल्म ‘मां’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की है। अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं काजोल इस बार एक मां के इमोशनल और शक्तिशाली किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए शैतानी ताकतों से भी टकरा जाती है।
फिल्म का निर्माण काजोल के पति अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने किया है और दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मेहनत का असर अब साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है।
कलोज की ‘मां’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मां’ फिल्म की कहानी और काजोल की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी सराहा है। खासकर काजोल की फैन फॉलोइंग एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है। फिल्म की शुरुआत धीमी नहीं रही। लेकिन ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने धमाकेदार रफ्तार पकड़ी है और तब से थिएटर में बवाल काट रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
इसके बाद शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हुआ। ऐसे में फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 17.65 करोड़ रुपये कमा लिए। सोमवार को जहां अधिकतर फिल्मों की कमाई गिर जाती है, वहीं काजोल की यह फिल्म भी थोड़ी सी मंद पड़ी, लेकिन अब भी 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह तक यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की इस आदत से परेशान हुए जहीर इकबाल, पत्नी को लेकर कही ये बात
इन फिल्मों को दे रही है टक्कर
बता दें, चार दिनों में फिल्म ने कुल 18.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में कर लिया है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है, लेकिन ‘मां’ अपनी दमदार कहानी और इमोशन्स पकड़ के चलते अपनी अलग पहचान बना रही है।
फिलहाल काजोल की यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है और एक बार फिर साबित कर रही है कि काजोल सिर्फ रोमांस या ड्रामा ही नहीं, बल्कि इमोशनल थ्रिलर जॉनर में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को बांध सकती हैं।
Kajol mythological horror flim maa box office collection day four
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: पवनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद और बीजों की कालाबाजारी के खिलाफ छापामार कार्रवाई से हड़कंप
Jul 13, 2026 | 12:14 PMकोचिंग विवाद: खान सर को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड ने राहत की सांस
Jul 13, 2026 | 12:12 PMगदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
Jul 13, 2026 | 12:08 PMरेलवे फाटक मुक्त होगा महाराष्ट्र, नागपुर में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान; 3 साल में बनेंगे 145 ओवरब्रिज
Jul 13, 2026 | 12:02 PMWomen’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
Jul 13, 2026 | 12:01 PMBullet Train Project पर संकट! 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, कंपनी ने कहा- बंद हो सकती है परियोजना
Jul 13, 2026 | 12:00 PMअमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा
Jul 13, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM













