Border 2 Collection: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी बॉर्डर 2, 32 दिनों में कमाया 50 करोड़ से ज्यादा मुनाफा

Sunny Deol Border 2 Profit: बॉर्डर 2 ने 32 दिनों में 326.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बॉर्डर 2 लगभग 51 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है। पांचवें सोमवार को भी फिल्म ने 0.24 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया।
border 2 box office collection day 32 sunny deol profit report
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Border 2 Total Earning: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। नई रिलीज फिल्मों के बावजूद बॉर्डर 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। पांचवें वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और अब 32वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने 30 करोड़ की शानदार ओपनिंग लेकर संकेत दे दिया था कि यह साल की बड़ी हिट साबित हो सकती है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे हफ्ते में 6.6 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

चौथे हफ्ते के बाद भी फिल्म की कमाई पूरी तरह थमी नहीं। 29वें दिन 0.30 करोड़, 30वें दिन 0.55 करोड़ और 31वें दिन 0.70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को फिल्म ने 0.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ बॉर्डर 2 की कुल कमाई 326.14 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

बॉर्डर 2 का बजट

अगर बजट और कमाई की तुलना करें तो फिल्म लगभग 275 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई थी। ऐसे में 32 दिनों में 326.14 करोड़ की कमाई के साथ मेकर्स को करीब 51.14 करोड़ रुपये का प्रॉफिट मिल चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म न सिर्फ हिट रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत मुनाफा भी कमा चुकी है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है। सनी देओल के दमदार अभिनय के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। एक महीने बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना इस बात का संकेत है कि दर्शकों में देशभक्ति और वॉर ड्रामा का क्रेज अब भी बरकरार है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि ‘बॉर्डर 2’ 330 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com