दूसरे मंडे लड़खड़ाई ओ रोमियो, फिर भी रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी शाहिद कपूर की फिल्म, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

O Romeo Second Monday Collection: ओ रोमियो ने 11वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की और कुल कलेक्शन 57.45 करोड़ पहुंच गया। शाहिद कपूर की यह फिल्म अब उड़ता पंजाब के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के करीब है।
o romeo box office collection day 11 second monday shahid kapoor
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O Romeo Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो को रिलीज के बाद से दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस भी इसी ट्रेंड को दर्शाती है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन दूसरे सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले ‘ओ’रोमियो’ ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ रुपये कमाए थे। आठवें दिन 2.15 करोड़, नौवें दिन 3.4 करोड़ और दसवें दिन 3.15 करोड़ की कमाई हुई थी। अब 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 57.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

ओ रोमियो की कमाई

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दूसरे वीकेंड पर इसमें हल्की तेजी आई थी। इसके बावजूद दूसरे सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। 23 फरवरी 2026 को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 5.80 प्रतिशत रही, जबकि 22 फरवरी रविवार को यह आंकड़ा 13.15 प्रतिशत था। साफ है कि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ी, लेकिन सोमवार को सिनेमाघरों में भीड़ कम रही।

ओ रोमियो ने दिया उड़ता पंजाब को टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि ओ रोमियो अब उड़ता पंजाब के लाइफटाइम कलेक्शन 60.33 करोड़ रुपये को पार करने के करीब है। सिर्फ करीब 3 करोड़ की कमाई और करते ही यह फिल्म शाहिद कपूर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित है, जिसे हुसैन जैदी ने लिखा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ती है और क्या यह नया रिकॉर्ड बनाने में सफल हो पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com