जया बच्चन ने विवाह को बताया पुरानी संस्था, नातिन नव्या के लिए शादी से किया इनकार

Jaya Bachchan On Marriage: जया बच्चन ने शादी को पुरानी संस्था बताया और नातिन नव्या नंदा की शादी से इनकार कर दिया। ‘वी द वीमेन’ कार्यक्रम में दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Jaya Bachchan calls marriage an outdated institution refuses to marry for granddaughter Navya
जया बच्चन ने विवाह को बताया पुरानी संस्था
Published on: 
Updated on: 

Jaya Bachchan Marriage Statement: दिग्गज एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा बढ़ा दी है। 77 वर्षीय एक्ट्रेस का मानना है कि "मॉर्डन समय में शादी एक पुराना और आउटडेटेड इंस्टीट्यूशन बन चुका है" और वे बिल्कुल नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें। उल्लेखनीय है कि नव्या इस सप्ताह 28 वर्ष की हो जाएंगी।

मुंबई में आयोजित 'वी द वीमेन' कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जया बच्चन से जब विवाह की वैलिडिटी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बस लाइफ को एंजॉय करो। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें नव्या को अपने नक्शेकदम पर चलते हुए शादी कर करियर छोड़ते देखना अच्छा लगेगा, तो जया ने स्पष्ट कहा कि मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे।

जया बच्चन का मजाकिया अंदाज

जया बच्चन ने आगे कहा कि आजकल के युवा बेहद स्मार्ट हो चुके हैं और पुरानी परंपराओं को आसानी से चुनौती दे देते हैं। उनके मुताबिक, रिश्तों को बनाए रखने के लिए पहले जैसी मजबूरी अब नहीं रही, इसलिए शादी अब पहले जितनी प्रासंगिक नहीं है। जया बच्चन ने मजाकिया अंदाज में शादी की तुलना दिल्ली के लड्डू से की और कहा कि अगर आप इसे खाएंगे तो मुसीबत में पड़ेंगे, और नहीं खाएंगे तो पछताएंगे।

जया बच्चन ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन की शादी को 50 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन वह मानती हैं कि आज की पीढ़ी के लिए परिस्थितियां अलग हैं और वे अपनी मर्जी से निर्णय लेने का अधिकार रखती हैं। इससे पहले भी जया बच्चन रिश्तों, कम्पैटिबिलिटी और आधुनिक विचारों पर खुलकर बात कर चुकी हैं। नव्या के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि फिजिकल अट्रैक्शन और इमोशनल-मेंटल कम्पैटिबिलिटी किसी भी रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है।

जया बच्चन ने छेड़ दी नई बहस

जया बच्चन ने यहां तक कहा था कि आज की जनरेशन बिना शादी के भी एक्सपेरिमेंट करने का अधिकार रखती है, क्योंकि लंबा रिश्ता टिकाने के लिए वास्तविक जुड़ाव महत्वपूर्ण है। उनके इन बयानों को जहां सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है, वहीं कुछ लोग इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हालांकि, इतना तय है कि जया बच्चन ने एक बार फिर समाज में विवाह की परिभाषा और उसकी आधुनिक प्रासंगिकता पर नई बहस छेड़ दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com