धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचीं हेमा मालिनी और बेटियां, पहली पत्नी ने की सभा आयोजित

Hema Malini On Dharmendra: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना देओल दिखाई नहीं दीं, जिससे चर्चा शुरू हो गई। वहीं हेमा ने अपने घर में पूजा कर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।
Hema Malini and her daughters did not attend Dharmendra prayer meet
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचीं हेमा मालिनी और बेटियां
Published on: 
Updated on: 

Dharmendra Prayer Meet Hema Malini Absent: देओल परिवार इस समय गहरे सदमे और इमोशनल दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। छह दशक से अधिक लंबे करियर और बेहतरीन अभिनय से धर्मेंद्र ने लाखों दिलों में जगह बनाई थी। उनके सम्मान में मुंबई के बांद्रा में एक विशेष प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसे 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम दिया गया था।

इस प्रेयर मीट को धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, और बेटे सनी देओल तथा बॉबी देओल ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में फिल्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन सबका ध्यान इस बात पर गया कि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल तथा अहाना देओल इस प्रार्थना सभा में देखने को नहीं मिलीं।

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का हिस्सा नहीं थी हेमा मालिनी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम पूरी तरह से वरिष्ठ देओल परिवार द्वारा आयोजित किया गया था, और हेमा मालिनी इसका हिस्सा नहीं थीं। इससे चर्चा शुरू हो गई कि दोनों परिवारों ने अलग-अलग प्रेयर मीट आयोजित की हैं। हालांकि, ऐसे परिवारिक निर्णयों के पीछे निजी कारणों का होना आम बात है।

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल हुए ये सेलेब्स

इस प्रार्थना सभा में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, मुकेश खन्ना, सोनू सूद सहित कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहे। सिंगर सोनू निगम ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पसंदीदा गीत गाए, जिससे माहौल और भावुक हो उठा।

हेमा मालिनी ने अपने घर में की पूजा

उधर, हेमा मालिनी ने भी अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। उनके घर के बाहर दो पंडितों को पूजा की तैयारियां करते देखा गया। उनकी कजिन मधु, और बाद में बोनी कपूर, महिमा चौधरी, सुनीता आहूजा, यशवर्धन आहूजा जैसे कई कलाकार भी उनके घर पहुंचे। हेमा ने दिन में धर्मेंद्र के लिए कई भावुक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा किए, जिनमें उन्होंने अपने जीवनसाथी के लिए प्यार और सम्मान व्यक्त किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com