-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Filmfare Awards Began In 1954 With This Film Receiving The Award For First Time
1954 में शुरू हुई थी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की परंपरा, पहली बार इस फिल्म को मिला था पुरस्कार
- Written By: सोनाली झा
Filmfare Awards की शुरुआत 1 मार्च 1954 को द टाइम्स ऑफ इंडिया की फिल्मफेयर मैगजीन ने हिंदी सिनेमा को सम्मानित करने के उद्देश्य से की थी। पहली बार यह समारोह मुंबई के मेट्रो थिएटर में हुआ था।

1954 में शुरू हुई थी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की परंपरा
70th Filmfare Awards: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के आयोजन के साथ ही बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार का इतिहास एक बार फिर चर्चा में है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में द टाइम्स ऑफ इंडिया की फिल्मफेयर मैगजीन ने हिंदी सिनेमा की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की थी। संयोग से उसी साल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की भी शुरुआत हुई थी।
पहली सेरेमनी 1 मार्च 1954 को मुंबई के मेट्रो थिएटर में आयोजित हुई थी। शुरुआत में इसे ‘क्लैर अवॉर्ड’ कहा गया था, जो उस वक्त टाइम्स ऑफ इंडिया की एडिटर क्लैर मेंडोन्का के नाम पर रखा गया था। बाद में इसका नाम बदलकर ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ कर दिया गया। उस समय सिर्फ 5 कैटेगरीज बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर में अवॉर्ड दिए गए थे।
इस फिल्म को मिला था पहली बार पुरस्कार
पहली बार फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर (बिमल रॉय) का अवॉर्ड मिला। मीना कुमारी को बैजू बावरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और दिलीप कुमार को दाग के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। वहीं बैजू बावरा के ही लिए नौशाद अली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। पहली सेरेमनी में हॉलीवुड के दिग्गज ग्रेगोरी पेक को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बुलाया गया था, लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण वे मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और सिर्फ डिनर अटेंड कर पाए।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
‘मैं इस बार तीनों की पत्नी…’ Shreya Sharma के खुलासे से Mastiii 5 को लेकर बढ़ा सस्पेंस
‘ब्लैक लेडी’ का गौरव और निर्माण
फिल्मफेयर की ट्रॉफी को ‘द ब्लैक लेडी’ कहा जाता है। इसे टाइम्स ऑफ इंडिया के आर्ट डायरेक्टर वॉल्टर लैंघामेर की देखरेख में एन. जी. पंसारे ने डिजाइन किया था। यह ट्रॉफी 46.5 सेंटीमीटर ऊंची और 5 किलो वजनी होती है, जो कांस्य (ब्रॉन्ज) की बनी होती है। 25वीं सालगिरह पर इसे चांदी से बनाया गया था, जबकि 50वीं सालगिरह पर असली सोने की ट्रॉफी दी गई थी।
रिकॉर्ड्स और दिलचस्प फैक्ट्स
अब तक शाहरुख खान और दिलीप कुमार के पास बेस्ट एक्टर के 8-8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं। सबसे ज्यादा कुल अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड गुलजार (22 अवॉर्ड) के नाम है। इसके बाद ए. आर. रहमान (17), अमिताभ बच्चन (16), शाहरुख खान (15) और दिलीप कुमार (10) का नाम आता है। वर्तमान में फिल्मफेयर में 33 कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए जाते हैं।
Filmfare awards began in 1954 with this film receiving the award for first time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
Jun 20, 2026 | 04:37 PMसोलापुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से भड़के सिरफिरे आशिक ने नवविवाहित युवक की हत्या
Jun 20, 2026 | 04:34 PMपंचर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ की फर्जी कंपनी, CGST का नोटिस पहुंचते ही उड़े होश
Jun 20, 2026 | 04:33 PMराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बांके बिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान व्यवस्था मजबूत, लगाए गए QR कोड
Jun 20, 2026 | 04:32 PMनहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास
Jun 20, 2026 | 04:30 PMSolapur MLC Election 2026: 6 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, BJP-NCP(SP) दोनों ने को जीत की उम्मीद
Jun 20, 2026 | 04:28 PMछत्रपति संभाजीनगर ड्रग्स केस: सूरत से मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख गिरफ्तार, फार्मा कंपनी का MR निकला मास्टरमाइंड
Jun 20, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













