- Hindi News »
- Entertainment »
- Kapil Sharma Kis Kisko Pyar Karoon 2 Parul Gulati Emotional Journey
‘किस किसको प्यार करूं 2’ एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने शेयर किया भावुक वीडियो, 15 साल बाद मिला बड़ा सपना
Parul Gulati Emotional Video: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज के साथ पारुल गुलाटी ने अपने 15 साल के संघर्ष, उम्मीद और सपनों की भावुक कहानी साझा की, जिसे जानकर फैंस भी भावुक हो उठे।
- Written By: स्नेहा मौर्या

पारुल गुलाटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie: कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने लौट आए हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें कपिल के साथ आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद जहां कपिल की वापसी को लेकर चर्चा तेज हुई, वहीं अभिनेत्री पारुल गुलाटी का भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, पारुल गुलाटी के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म है जो बड़े पर्दों पर रिलीज हुई है। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पूरे 15 साल के सफर को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें कही।
उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा उन्हें प्रेरित करती रहती थीं और कहती थीं “तेरी किस्मत का कोई नहीं छीन सकता… ऊपरवाला जब दे देगा, तो वो भी मिल जाएगा जो तेरे लिए नहीं लिखा था।”
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम
Dhurandhar के ‘जमील जमाली’ बने राकेश बेदी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, कभी खाते में थे सिर्फ 1 रुपये
Ramayana के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी कास्टिंग, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी उत्सुकता
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल फाइनल, ‘दादा’ में राजकुमार राव निभाएंगे लीड रोल
‘कई बार लगा कि एक्टिंग शायद मेरे लिए नहीं’
वीडियो में पारुल ने बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी से की, फिर कई वेब सीरीज और पंजाबी फिल्में कीं। लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी वो उम्मीद करती थीं। निराश होकर उन्होंने बिजनेस शुरू किया और ‘Nish Hair’ ब्रांड को स्थापित किया, लेकिन उनके दिल में एक्टिंग हमेशा जिंदा रही।
उन्होंने कहा “एक्टिंग मेरे लिए शादी की तरह है, और मेरा बिजनेस मेरा बच्चा।”कई बार रिजेक्शन मिलने पर उन्होंने खुद पर सवाल उठाए, लेकिन उनकी मां ने हमेशा भरोसा दिलाया कि उनके लिए कुछ बेहतर लिखा है।
15 साल बाद मिला बड़ा मौका
अपनी पहली थिएटर रिलीज को लेकर पारुल भावुक हो गईं और उन्होंने पोस्ट में लिखा कि “15 साल का इंतजार ज्यादा है या कम… पता नहीं। लेकिन आज मुझे किस्मत और भगवान पर पहले से ज्यादा विश्वास हो गया है।”
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: जाह्नवी से लेकर अनीत पड्डा तक, इन 5 एक्ट्रेसेस ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे साल किया राज
सेलेब्रिटीज ने दी बधाई
पारुल की भावनाओं से भरे इस पोस्ट पर सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी प्यार बरसाया। नेन्सी त्यागी और शनाया कपूर ने हार्ट इमोजी भेजकर बधाई दी। अभिनेत्री जिया शंकर ने लिखा कि “बधाई हो… आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”
एली एवराम ने कमेंट किया कि “तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, पारुल!” फिलहाल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिर्फ कपिल शर्मा की वापसी नहीं, बल्कि पारुल गुलाटी के सपनों के पूरे होने का एक अहम पड़ाव भी बन गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kapil sharma kis kisko pyar karoon 2 parul gulati emotional journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी
Apr 02, 2026 | 02:49 PMSangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
Apr 02, 2026 | 02:33 PMLadki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
Apr 02, 2026 | 02:27 PMसांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
Apr 02, 2026 | 02:21 PMउमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
Apr 02, 2026 | 02:20 PMपाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
Apr 02, 2026 | 02:17 PMकेरल चुनाव: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, क्या ये 5 वादे बदले पाएंगे सत्ता की हवा?
Apr 02, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














