- Hindi News »
- Entertainment »
- Australia Social Media Ban For Kids Shilpa Shetty Reaction India Law
ऑस्ट्रेलिया में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, शिल्पा शेट्टी ने जताई खुशी
Australia Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है। इस फैसले का शिल्पा शेट्टी और सोनू सूद ने समर्थन किया और भारत में भी ऐसे कदम की मांग की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shilpa Shetty Australia Social Media Ban Reaction: आज के दौर में सोशल मीडिया हर उम्र के लोगों की लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। खासकर बच्चों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जो कई बार उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है। साइबर बुलिंग, भड़काऊ या गलत कंटेंट और स्क्रीन टाइम की वजह से बढ़ता तनाव ये सब चिंताओं को जन्म दे रहे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा फैसला लेकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि नाबालिग किसी भी तरह के हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट, धोखाधड़ी या मानसिक तनाव से दूर रहें। नए नियम के तहत देश के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि 16 साल से कम उम्र वाले यूजर न तो नया अकाउंट बना सकें और न ही पुराने अकाउंट सक्रिय रहें। आदेश का पालन न करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट
ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का दुनियाभर में स्वागत हो रहा है। बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स ने इस पहल का सपोर्ट किया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि एक मां होने के नाते यह खबर उन्हें सुकून देती है। उनके मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऐसा कानून भारत में भी होना चाहिए, ताकि माता-पिता निश्चिंत रह सकें।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
शिल्पा से पहले अभिनेता सोनू सूद भी इसी मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि भारत सरकार को बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के नियमों पर विचार करना चाहिए। सोनू के मुताबिक, एक सख्त सोशल मीडिया नीति बच्चों को खतरनाक डिजिटल माहौल से दूर रख सकती है और यह समाज के लिए मिसाल बनेगी।
ये भी पढ़ें- फरहाना भट्ट ने अयान लाल से शादी की जताई इच्छा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
पॉलिसी के खिलाफ कोर्ट में किया गया है रुख
हालांकि, इस कदम के विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं। ग्लोबल प्लेटफॉर्म रेडिट ने ऑस्ट्रेलिया की इस पॉलिसी के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। रेडिट का कहना है कि उसने हमेशा कानून का पालन किया है, लेकिन यह प्रतिबंध गलत तरीके से उस पर लागू किया जा रहा है, क्योंकि उसका प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से वयस्कों की चर्चा के लिए है। साथ ही कंपनी का कहना है कि यह नियम बच्चों और बड़ों दोनों को असुरक्षित और अत्यधिक दखल देने वाले वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरने पर मजबूर कर देगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Australia social media ban for kids shilpa shetty reaction india law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














