-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Diwali Muhurat Trading 2025 Date And Time Know The Full Details
Share Market: दिवाली पर शेयर मार्केट में खास ट्रेडिंग सेशन, NSE-BSE पर एक घंटे के लिए होगा कारोबार
- Written By: मनोज आर्या
Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा भारत में बहुत पुरानी है और यह BSE द्वारा 1957 में शुरू की गई थी। बाद में NSE ने भी 1992 में इस परंपरा को अपनाया।

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Diwali Muhurat Trading 2025 Date and Time: भारत में नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते में धनतेरस और फिर दिवाली का पर्व भी आने वाला है। इन त्योहारों के देखते हुए शेयर बाजार में भी ट्रेडिंग की खास व्यवस्था की गई है। धनतेरस और दिवाली के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) कारोबार के लिए बंद रहेंगे।
इस बार शनिवार, 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार शुरू होगा, जिसे देवी लक्ष्मी के आगमन के रूप में जाना जाता है। हालांकि, इस बार यह शनिवारा को पड़ रहा , इसलिए बाजार पहले ही साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बंद रहेगा। इसके बाद बाजार सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को सामान्य रूप से खुल जाएगा।
21 अक्टूबर को शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग
21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार बंद रहेगा, लेकिन NSE और BSE निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए विशेष एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेंगे। इस सत्र का समय 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा और इसके पहले प्री-ओपनिंग सत्र 1:30 बजे से 1:45 बजे तक होगा। पिछले साल 2024 में यह सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुआ था। मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ के साथ जुड़ा हुआ है और परंपरागत रूप से इसे निवेशकों के लिए समृद्धि और वित्तीय वृद्धि लाने वाला माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
वैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
MCX में भी मुहुर्त ट्रेडिंग का आयोजन
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ने भी दिवाली लक्ष्मी पूजन (Diwali Laxmi Puja Shubh Muhurat) और बाली प्रतिपदा के अवसर पर 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टियां घोषित की हैं। हालांकि 22 अक्टूबर को शाम का सेशन खुला रहेगा। MCX भी 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित करेगा, लेकिन सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है। इस तरह निवेशकों को इन विशेष छुट्टियों और मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के अनुसार अपने निवेश और व्यापार की योजना बनानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Share Market: बंपर तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 311 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,255 के पार
कब हुई थी मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत?
भारत के खास त्योहारों में से एक दिवाली के अवसर पर “मुहूर्त ट्रेडिंग” (Muhurat Trading) की परंपरा भारत में बहुत पुरानी है, और यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा 1957 में शुरू की गई थी। बाद में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने भी 1992 में इस परंपरा को अपनाया। इस विशेष ट्रेडिंग सत्र का मुख्य उद्देश्य दिवाली के शुभ अवसर पर निवेश की शुरुआत करना है। ऐसा मान जाता है कि यह लक्ष्मी पूजन का एक हिस्सा है। लोगों मानते हैं कि इस दिन निवेश करने से पूरे साल समृद्धि बनी रहती है।
Share market diwali muhurat trading 2025 date and time know the full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














