-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Vs Toxic 19 March Release On Box Office Clash Sanjay Gupta Reaction
दो सुपरस्टार, एक डेट…कौन मारेगा बाजी? ‘Toxic’ और ‘Dhurandhar 2’ के क्लैश पर डायरेक्टर ने जताई चिंता
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sanjay Gupta Film Clash Comments: मार्च में ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने जा रहा है। फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने इसे टफ कॉम्पटीशन बताते हुए दोनों फिल्मों के नुकसान की आशंका जताई।

टॉक्सिक और धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 And Toxic Box Office Impact: मार्च का महीना इस बार बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद अहम होने वाला है। एक तरफ रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए तैयार है, तो दूसरी ओर कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन ड्रामा ‘टॉक्सिक’ भी उसी समय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दो बड़े सितारों की फिल्मों का आमना-सामना होना तय है, और ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक मान रहे हैं।
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिसके बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। रणवीर सिंह की स्टार पावर और फिल्म की मजबूत कहानी ने इसे पहले से ही चर्चा में रखा है। वहीं यश, जिन्होंने पैन-इंडिया स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, ‘टॉक्सिक’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। दोनों फिल्मों का अपना अलग फैन बेस है, जो रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
‘धुरंधर 2’ के क्लैश पर डायरेक्टर ने रखी अपनी राय
इस क्लैश पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी अपनी राय रखी है। ‘जिंदा’, ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर संजय गुप्ता का मानना है कि दो बड़ी फिल्मों का एक साथ रिलीज होना दोनों के बिजनेस को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब दर्शकों के सामने एक ही समय में दो बड़े विकल्प होते हैं, तो कलेक्शन बंट जाता है और कोई भी फिल्म अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाती।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
संजय गुप्ता ने 2017 में हुए क्लैश का उदाहरण भी दिया, जब उनकी फिल्म काबिल की टक्कर रईस से हुई थी। उनके अनुसार, अगर दोनों फिल्में अलग-अलग समय पर रिलीज होतीं, तो शायद ज्यादा बड़ा कारोबार कर पातीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हर दर्शक के लिए एक ही महीने में दो महंगी टिकट वाली फिल्में देखना संभव नहीं होता, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है।
ये भी पढ़ें- क्या शादी के बाद औरत संग पति की जबरदस्ती…अपराध नहीं? ‘चिरैया’ ने उठाया बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
फैंस को दोनों फिल्मो का बेसब्री से इंतजार
हालांकि, हाल ही में ‘टॉक्सिक’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ भी अपने पहले पार्ट की सफलता के दम पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मेगा क्लैश में किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा साथ मिलता है और कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है। फिलहाल, दोनों फिल्मों को लेकर सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Dhurandhar 2 vs toxic 19 march release on box office clash sanjay gupta reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMLord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














