Yash Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही छाए यश, मोटी फीस की चर्चा ने बढ़ाई हलचल

Yash Toxic Salary: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश ने फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ की फीस ली है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
teaser of Toxic was released the buzz about his hefty fee created a stir
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yash Film Toxic Release Date: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस रिवेंज ड्रामा में यश का अब तक का सबसे डार्क और हिंसक अवतार देखने को मिलेगा। लेकिन टीजर से भी ज्यादा जिस बात ने सबका ध्यान खींचा है, वो है यश की मोटी फीस।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं। हालांकि इस रकम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि यश फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी लेंगे या नहीं। अगर ये आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह यश को इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल कर सकता है।

टॉक्सिक का टीजर

शुक्रवार को यश ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया था। टीज़र में एक भव्य और डार्क सिनेमैटिक दुनिया दिखाई गई है। सर्कस की रहस्यमयी सेटिंग, ईस्ट एशियन इंस्पायर्ड बैकग्राउंड और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस फिल्म को अलग पहचान देते हैं। ‘राया’ के किरदार में यश का ट्रांसफॉर्मेशन भी काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। दुबली-पतली काया से लेकर दमदार फिजीक तक, उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ दिखता है। Opening day Collection: प्रभास से माधुरी दीक्षित तक, तृप्ति डिमरी की झोली में मेगा फिल्मों की भरमार

कब रिलीज होगा यश का टॉक्सिक

यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई है और हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन में रिलीज की जाएगी। इससे साफ है कि मेकर्स इसे पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी पेश करना चाहते हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com