Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

Google Android Backup: Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। Google ने 7 जुलाई से अपनी Android Backup पॉलिसी में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है।
Google Android Backup will now also consume your 15GB storage
Google Android Backup (Source. Google)
Published on
Updated on

Google Storage: आप भी Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। बता दें कि Google ने 7 जुलाई से अपनी Android Backup पॉलिसी में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। जिसमें अब तक आपके फोन में होने वाला बैकअप Google अकाउंट की फ्री स्टोरेज लिमिट में शामिल नहीं होता था लेकिन नई नीति के तहत ऐसा नहीं होगा। बतायया जा रहा है कि अब Android डिवाइस का बैकअप, जिसमें कॉल हिस्ट्री, SMS, ऐप डेटा, डिवाइस सेटिंग्स और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होती है सीधे आपके Google अकाउंट की 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज में गिनी जाएगा। जिसका सीधा मतलब है कि पहले के मुकाबले अब स्टोरेज जल्दी भर सकती है।

अब किन-किन चीजों की गिनेगी स्टोरेज?

जानकारी के लिए बता दें कि पहले Google केवल Google Photos पर अपलोड की गई तस्वीरों और वीडियो को ही स्टोरेज लिमिट में जोड़ता था। लेकिन नई पॉलिसी के बाद Google Android Backup का लगभग पूरा डेटा भी इसी स्टोरेज में शामिल किया जाएगा। वहीं इस बदलाव का असर उन यूजर्स पर ज्यादा पड़ सकता है जो लंबे समय से एक ही Google अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं और नियमित रूप से फोन का बैकअप लेते हैं। ऐसे यूजर्स को भविष्य में अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने की जरूरत भी पड़ सकती है।

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

देखा जा रहा है कि Google ने इस अपडेट के साथ बैकअप सिस्टम को और स्मार्ट भी बनाया है। जिसमें अब यूजर्स SMS और MMS मैसेज, कॉल हिस्ट्री तथा डिवाइस सेटिंग्स जैसी अलग-अलग कैटेगरी के लिए ऑन-ऑफ टॉगल का इस्तेमाल कर सकेंगे। जो सीधे तौर पर उन लोगों के लिए होगा जो किसी खास डेटा का बैकअप नहीं लेना चाहते ऐसे में उसे आसानी से बंद कर सकते हैं। ये सभी नए विकल्प फोन की Google Backup Settings में दिखाई देंगे। इससे यूजर्स अपने स्टोरेज का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे।

Google ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि इस बदलाव के बाद कई यूजर्स को 15GB स्टोरेज जल्दी भरने की चिंता होगी लेकिन Google का कहना है कि इसका असर बहुत सीमित रहेगा। जिसको लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमने अपनी पॉलिसी अपडेट की है ताकि अब सारा Android बैकअप डेटा Google अकाउंट स्टोरेज में गिना जाए। हमें उम्मीद है कि इससे औसतन सिर्फ 40MB ही जुड़ेगा।" ऐसे में अगर आपका Google स्टोरेज पहले से लगभग भर चुका है तो बैकअप सेटिंग्स की समीक्षा करना और गैर-जरूरी डेटा हटाना समझदारी होगी। वहीं ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होने पर Google One या Google AI प्लान भी एक विकल्प हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com