‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग पर सबकी नजरें, टॉप ओपनर बनने के लिए होगी बड़ी लड़ाई, क्या ‘Toxic’ पर लगाएगी ब्रेक?

Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के टॉप ओपनर बनने के लिए 65 करोड़ रुपये का टारगेट माना जा रहा है और इसका टॉक्सिक से जबरदस्त क्लैश भी होगा।
Dhurandhar 2 Box Office Prediction
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Prediction: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित स्पाई-थ्रिलर धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म को लेकर ट्रेड सर्किट में जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा नहीं मिल रहा, क्योंकि इसी दिन साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर तय है।

टॉप ओपनर बनने के लिए धुरंधर 2 को कितना चाहिए कलेक्शन?

दरअसल, अगर ‘धुरंधर 2’ को हिंदी सिनेमा की हाईएस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट में जगह बनानी है, तो इसे पहले दिन कम से कम 65 करोड़ रुपये कमाने होंगे। यह आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि स्त्री 2 ने 64.8 करोड़ की ओपनिंग लेकर नया बेंचमार्क सेट किया था। वहीं हिंदी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड फिलहाल जावान के नाम है, जिसने 75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। टॉप 5 ओपनर्स में ‘जवान’ के बाद ‘स्त्री 2’, एनिमल (63.8 करोड़), पठान (57 करोड़) और वॉर (53.35 करोड़) शामिल हैं। साफ है कि ‘धुरंधर 2’ को कम से कम दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए जोरदार ओपनिंग चाहिए।

बॉक्स ऑफिस क्लैश बनेगा सबसे बड़ी चुनौती

टॉक्सिक’ के साथ रिलीज होने से स्क्रीन काउंट और दर्शकों का बंटवारा तय माना जा रहा है। दोनों ही फिल्में एक्शन और बड़े स्टार पावर पर टिकी हैं, ऐसे में ओपनिंग डे कलेक्शन पर इसका असर पड़ सकता है। अगर ‘धुरंधर 2’ सोलो रिलीज होती है, तो शायद रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की संभावनाएं और मजबूत होतीं।

पहली फिल्म की सफलता बढ़ा रही उम्मीदें

हालांकि, पहली फिल्म धुरंधर, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया था, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में 838.5 करोड़ और दुनियाभर में 1,355 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यही वजह है कि सीक्वल से भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

दमदार स्टारकास्ट फिल्म में मचाएंगे धमाल

इन सबके बीच अगर फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब सभी की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं। क्या ‘धुरंधर 2’ रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ेगी या क्लैश इसकी रफ्तार धीमी कर देगा? जवाब जल्द सामने होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com