दीपिका पादुकोण बेटी दुआ पहला जन्मदिन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Deepika Padukone Daughter Dua First Birthday: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, बल्कि अब उनकी बेटी दुआ पादुकोण भी मीडिया की हेडलाइंस का हिस्सा बन चुकी हैं। दुआ ने 8 सितंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाया और इस मौके को दीपिका और रणवीर ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी के बर्थडे का एक प्यारा लम्हा शेयर किया है। हालांकि, खास बात यह रही कि यह केक खुद दीपिका ने अपने हाथों से बनाया था। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि “मेरे प्यार की सबसे अनोखी भाषा, अपनी बेटी के लिए अपने हाथों से केक बनाना।”
वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस का यह सादगी भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स दुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपो बता दें, अक्सर सेलेब्स किड्स का बर्थडे ग्रैंड पार्टीज और बड़ी सेलिब्रेशन के साथ मनाया जाता है, लेकिन दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन सिंपल और दिल से मनाना चुना। दुआ ने मां के हाथों से बने स्पेशल केक को काटकर अपना पहला साल पूरा किया। यही वजह है कि दीपिका की पोस्ट को फैंस जमकर सराह रहे हैं।
दीपिका पादुकोण फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लेकर बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बाद से वह बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दीं। इसी दौरान उन्होंने दुआ को जन्म दिया था। हालांकि, अब फैंस को दीपिका की वापसी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- सितंबर के दूसरे हफ्ते में OTT पर मचेगा धमाल, सस्पेंस से लेकर थ्रिलर-रोमांस तक मूवी-सीरीज होंगी रिलीज
उनकी अपकमिंग मूवी का टाइटल AA22xA6 है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली बना रहे हैं और इसमें दीपिका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिलहाल रणवीर और दीपिका की तरह उनकी बेटी दुआ भी जन्म के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं और फैंस बेसब्री से उनकी झलक देखने का इंतजार करते हैं।