- Hindi News »
- India »
- Five Prisoners Who Escaped From A Prison In Nepal Attempted To Enter India Through The India Nepal Border
नेपाल में हिंसा…भारत में हाई अलर्ट, जेल से भागे खुंखार कैदियों ने इंडिया में घुसपैठ की कोशिश की
Nepal Gen-g protest: हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हुए हैं। जिसमें से 5 कैदियों ने भारत-नेपाल बॉर्डर के जरीए भारत में घुसपैठ करने कि कोशिश की है।
- Written By: पूजा सिंह

नेपाल में हिंसा के बीच भारत में हाई अलर्ट
The Attempted Infiltration Into India: पड़ोसी राज्य नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़की हिंसा थमाने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरें और जमकर हंगामा मचाया। इसी बीच खबर आ रही है कि, नेपाल की 18 जिलों की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में से 5 कैदी भारत-नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की है।
हालांकि इन घुसपैठियों के मंसूबों कामयाब नहीं हो पाए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, नेपाल की जेल से भागे 5 कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने घुसपैठ करने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्त में कैदियों से जब SSB ने बात कि, तो कैदियों ने बताया कि नेपाल के हालात बहुत खराब हैं, इसलिए वे यहीं रहना चाहते है। कैदियों का कहना है कि वो भारतीय जेल में रहेंगे, नेपाल नहीं जाएंगे।
गिरफ्तार कैदियों को SSB ने पुलिस को सौंपा
मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल की एक जेल से भागे पांच कैदी भारत में घुसपैठी की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, सिद्धार्थनगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल के कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद SSB ने कैदियों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
ईरान में वायरल हुआ ट्रंप का AI Video, सीजफायर बढ़ाने के फैसले का उड़ाया गया भयंकर मजाक और तंज
US व्यापार प्रतिनिधि ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’, कृषि उत्पादों के लिए बाजार पहुंच की मांग
Trump ने भारत को बताया नर्क, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, जमकर ट्रोल हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
The Sashastra Seema Bal (SSB) has apprehended five inmates who had escaped from a jail in Nepal while they were attempting to cross into India. The arrests were made along the India-Nepal border in Siddharthnagar area, and the prisoners were subsequently handed over to the police… — ANI (@ANI) September 10, 2025
ये भी पढ़ें: कई गिरफ्तार, नेपाल में अलर्ट जारी… प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, एक्टिव मोड पर सेना
नेपाल में क्यों मचा बवाल
बता दें कि, कुछ दिनों पहले नेपाल में सरकार ने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ था, लेकिन इस प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों में जेन-जी जेनरेशन के लोग भारी संख्या में थे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर उतपात मचाया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राजधानी काठमांडू समेत अन्य जिलों में भी हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं के घरों पर हमला हुआ। प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और कई इमारतों में आग लगा दी। अब हालात ये हैं कि नेपाल जल रहा है। अब वहां की सेना ने कमान अपने हाथ में ले ली है और पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है।
Five prisoners who escaped from a prison in nepal attempted to enter india through the india nepal border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
Apr 23, 2026 | 08:24 PMमुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
Apr 23, 2026 | 08:21 PMपहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
Apr 23, 2026 | 08:17 PMबारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
Apr 23, 2026 | 08:12 PMआजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 91.40% से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Apr 23, 2026 | 08:12 PMCSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
Apr 23, 2026 | 08:11 PMवानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?
Apr 23, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM













