राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला, मंत्री दिनेश सिंह सड़क पर बैठे...पुलिस से नोंकझोंक

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। जिसके कारण उनके काफिले को पुलिस ने रोक दिया।
राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला, मंत्री दिनेश सिंह सड़क पर बैठे...पुलिस से नोंकझोंक
भाजपा का विरोध,राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2 दिवसीय दौरे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आए हैं। इस दौरान उन्हें विरोध का समान करना पड़ा। पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में यूपी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह ने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने बैठ गए। इस वजह से राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने एक किलोमीटर पहले रोक दिया।

सड़क से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस जब हटाने गई तो कार्यकर्ता नराजा हो गए। इस दौरान पुलिस से उन्होंने धक्कामुक्की की। गौरतलब है कि मंत्री दिनेश सिंह वही हैं, जिन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उनकी चुनाव में करारी हार हुई थी।

कांग्रेस का बढ़ रहा ग्राफ, भाजपा में भरा डर: राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने रायबरेली के गोरा बाजार चौराहे पर स्थित अशोक स्तंभ का लोकापर्ण किया। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि "पूरे भारत में कांग्रेस की बढ़ती हुई लोकप्रियता के चलते हर प्रदेश में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं। कहीं ना कहीं उनको लग रहा है कि भविष्य उनके घर में है।"

पीएम मोदी की मां को गाली दिलवा रहे राहुल गाांधीः दिनेश सिंह

वहीं मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दिलवा रहे हैं। वह हम सब के प्रधानमंत्री हैं, राहुल गांधी के भी प्रधानमंत्री हैं। कम से कम जिसने गाली दी उसको पार्टी से निकाल देते नहीं तो माफी मांग लें। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर हम लोग राहुल गांधी का विरोध कर रहे थे, लेकिन वे रास्ता बदल कर चले गए।

तानाशाही कर रहा चुनाव आयोग

राहुल गांधी ने रायबरेली के बटोही रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कहते थे कि दाल में कुछ काला है। लेकिन किसी के पास कोई सबूत नहीं था। अब हमारे पास सबूत है। चुनाव आयोग को इसको रोकने के बजाय तानाशाही कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com