यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत की 138वीं जयंती, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि- VIDEO

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने एक उत्कृष्ट अधिवक्ता, कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। सीएम योगी ने कहा कि पंडित पंत संविधान सभा के सम्मानित सदस्य थे और देश की आजादी के बाद 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद वे देश के गृह मंत्री बने और हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी इन्हें जाता है, उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com