-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Electric Vehicle Fire Safety 5 Essential Tips To Your Ev Safe From Fire Ev Charging Tips
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, कंपनी ने शुरू की जांच
- Written By: सिमरन सिंह
Electric Vehicle Safety: सड़क किनारे खड़ी Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अचानक आग की लपटों में घिर गई। जिसके बाद से ही Electric Vehicle को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Bajaj Chetak में क्या है खास। (सौ. Bajaj)
Bajaj Chetak Electric Scooter Fire: पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी इलाके में हाल ही में एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ी Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अचानक आग की लपटों में घिर गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद Bajaj Auto ने कहा कि कंपनी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में स्कूटर को हुआ नुकसान
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि चेतक की बॉडी मेटल से बनी होती है, इसलिए आग से केवल उसकी वायरिंग और हार्नेस प्रभावित हुए। घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड ने मौके पर पानी का टैंकर भेजकर आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, यह स्कूटर एक साल पुराना था और अब तक लगभग 10,000 किलोमीटर चल चुका था।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर आग की चपेट में आया हो। पिछले साल दिसंबर में छत्रपति संभाजीनगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। हालांकि उस समय कंपनी ने सफाई देते हुए कहा था कि “असल में आग नहीं लगी थी बल्कि एक प्लास्टिक पार्ट से सिर्फ धुआं निकला था।”
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
गौरतलब है कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही कंपनी के CEO राजीव बजाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी ओला इलेक्ट्रिक पर तंज कसते हुए कहा था, “Ola तो Ola है, चेतक शोला है।”
ईवी सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर EV Safety को लेकर सवाल खड़े करती है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं बहुत अधिक नहीं होतीं, लेकिन जब होती हैं तो उनका असर गंभीर होता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को कुछ बुनियादी सावधानियां बरतना जरूरी है।
इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए 5 जरूरी टिप्स
- बैटरी को ओवरचार्जिंग से बचाएं: रोजाना बैटरी को 100% चार्ज न करें। 20% से 80% तक चार्ज करना सुरक्षित है।
- बार-बार चार्जिंग न करें: लगातार फुल चार्जिंग बैटरी को गर्म करती है और उसकी हेल्थ खराब करती है।
- फास्ट चार्जिंग तभी करें जब जरूरी हो: घर पर स्लो चार्जिंग को प्राथमिकता दें, इससे बैटरी की उम्र बढ़ती है।
- हमेशा जेन्युइन चार्जर का इस्तेमाल करें: नकली चार्जर बैटरी और वाहन दोनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
- छांव में चार्ज करें: सीधे धूप में चार्जिंग से बैटरी का तापमान बढ़ता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
ये भ पढ़े: Electric Vehicles की ओर तेज़ी से बढ़ता रुख, डीलरशिप स्तर पर बढ़ी चुनौतियां
ध्यान दें
कोल्हापुर की यह घटना बताती है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता के साथ-साथ सुरक्षा मानकों पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है। कंपनियों को जहां लगातार टेक्नोलॉजी सुधारने की आवश्यकता है, वहीं उपभोक्ताओं को भी चार्जिंग और बैटरी के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए।
Electric vehicle fire safety 5 essential tips to your ev safe from fire ev charging tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














