-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Chhorii 2 Movie Review In Hindi Nushrratt Bharuccha And Soha Ali Khan Movie On Prime Video
Chhorii 2 Review: चेहरे से आत्मा खींचने वाला सीन छोड़कर जबरदस्त है नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी 2
- Written By: अनिल सिंह
Chhorii 2 Movie Review: नुसरत भरूचा की बहुचर्चित फिल्म छोरी 2 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है और हॉरर फिल्म पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है।

सोहा अली खान की दमदार वापसी है छोरी 2
Chhorii 2 Movie Review: नुसरत भरूचा, सोहा अली खान, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, कुलदीप सरीन, पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों से सजी फिल्म छोरी 2 जबरदस्त हॉरर फिल्म है और इस फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे। फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है। निर्देशक विशाल फुरिया ने कहानी को दिलचस्प बनाया है। फिल्म में कई जगह मुंज्या और हैरी पॉटर जैसी फिल्मों की थीम को अपनाया गया है। डायरेक्टर को इस काम से बचना चाहिए था। चेहरे से आत्मा खींचने वाली हैरी पॉटर की तकनीक से अगर बचते तो अच्छा होता, लेकिन फिल्म की कहानी और इसके प्रेजेंटेशन का प्रभाव फिल्म की कुछ कमियों को दबा देता है। कुल मिलाकर फिल्म अच्छी बन पड़ी है। हॉरर फिल्म देखने के शौकीन इस फिल्म को देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिनेमाघरों तक जाने की जरूरत नहीं है, प्राइम वीडियो पर यह फिल्म प्रीमियम की गई है।
छोरी 2 की कहानी
छोरी के सीक्वल के तौर पर बनी फिल्म छोरी 2 की कहानी की शुरुआत शहर से होकर गांव की तरफ दिखाई गई है। किरदार कुछ नए हैं और कुछ पुराने भी। गन्ने के खेत और भूल भुलैया वाला रास्ता इस फिल्म में भी है। फिल्म की पूरी कहानी साक्षी की बेटी ईशानी पर आधारित है। साक्षी की बेटी अब बड़ी हो चुकी है। फिल्म की कहानी पहले छोरी की कहानी के 7 साल बाद शुरू होती दिखाई गई है। हार्दिका शर्मा ने नुसरत भरूचा के किरदार साक्षी की 7 साल की बेटी इशानी का किरदार निभाया है। वह स्कूल पढ़ने नहीं जा सकती क्योंकि सूरज की रोशनी उसके त्वचा को झुलसा देती है। इस फिल्म में बच्चियों को अगवा करने की कहानी को दिखाया गया है। कहानी में इसके आगे क्या होता है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। फिल्म में नए किरदार में नजर आ रही सोहा अली खान ने जबरदस्त एक्टिंग की है। लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा थी तो ऐसे में उनका प्रेजेंटेशन और स्क्रीन टाइम दोनों बड़ा रखा गया। असल में देखें तो यह तीन अभिनेत्री की एक ऐसी कहानी है। जिसमें तीनों ने एक्टिंग का दमदार परिचय दिया है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में करीना कपूर की फजीहत पर भड़के फैंस, बोले ये है घटियापन
सम्बंधित ख़बरें
जाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
फिल्म के डायरेक्शन में छोटी-मोटी कमियों के अलावा कोई बड़ी खामी नजर नहीं आई है। फिल्म की कहानी को अच्छी तरह से प्रेजेंट किया गया है। विशाल फुरिया की मेहनत भूतिया फिल्मों की कहानी में साफ तौर पर झलक रही है। कहानी में प्रभाव दिखाने के लिए कुछ दृश्य काफी लंबे हो गए हैं, जो दर्शकों को बीच में बोर कर सकते हैं। कुछ दृश्यों का रिपीटेशन आपको इरिटेट कर सकता है। लेकिन अगर आप हॉरर फिल्म देखने के शौकीन है तो आप इतनी कमियां झेल ही लेंगे। फिल्म का संगीत ठीक-ठाक है। लेकिन कहानी राजस्थानी और हरियाणवी बैकग्राउंड की दिखाई गई है तो ऐसे में इसमें लोक संगीत की कमी आपको जरूर खलेगी।
क्यों देखें फिल्म
फिल्म क्यों अच्छी जानी चाहिए, इसके जवाब में यह कहा जा सकता है कि सोहा अली खान, नुसरत भरूचा और हार्दिका शर्मा की जबरदस्त एक्टिंग देखने के लिए आप यह फिल्म देख सकते हैं।
Chhorii 2 movie review in hindi nushrratt bharuccha and soha ali khan movie on prime video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
Jul 12, 2026 | 07:34 PMशेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 07:32 PMजाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Jul 12, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













