Kareena Kapoor: पाकिस्तान में करीना कपूर की फजीहत पर भड़के फैंस, बोले ये है घटियापन

Kareena Kapoor AI Video: पाकिस्तान ने अपनी हरकत से एक बार फिर भारतीयों का दिल दुखाया है। करीना कपूर का एआई (AI) वीडियो बनाकर पाकिस्तान ने एक बार फिर घटियापन की मिसाल पेश की है। 
Kareena Kapoor AI Video From Rave Party in Pakistan
कराची की रेव पार्टी में करीना कपूर का AI वीडियो
Published on: 
Updated on: 

Kareena Kapoor AI Video Pakistan: पाकिस्तान के कराची की एक रेव पार्टी से बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एआई की मदद से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत में सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं और इसे पाकिस्तान की घटिया हरकत बताया जा रहा है। इतना ही नहीं फैंस ने करीना कपूर के वीडियो को डिलीट करने की मांग तक कर दी है। पाकिस्तान इस समय तंगहाली से गुजर रहा है, वहां इलेक्ट्रिसिटी की प्रॉब्लम है लेकिन फिर भी कराची की रेव पार्टी में बिजली का धड़ल्ले से इस्तेमाल हुआ, इतना ही नहीं वहां करीना कपूर का एआई से बनाया गया डांस वीडियो भी दिखाया गया, करीना कपूर का यह वीडियो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।  इसमें करीना कपूर बेहद अजीब दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही करीना कपूर का एआई से बनाया गया यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने पाकिस्तान की आलोचना करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है कि एनीमेशन बहुत खराब है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे पहली फुर्सत में हटा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान की यह एक और घटिया हरकत है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान को लेकर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स बेहद नाराज नजर आ रहे हैं और उनका यह मानना है कि पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। करीना कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश करके पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारत के सम्मान पर चोट करने का कोई भी मौका नहीं चूकता है।

करीना कपूर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू किया था, इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। करीना कपूर हाल ही में 'द बकिंघम मर्डर्स' नाम की फिल्म में नजर आई थी। करीना कपूर मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। पृथ्वीराज ने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है, वहीं करीना कपूर उनके साथ अहम भूमिका में नजर आने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com