Soha Ali Khan: हिंदू से शादी और बेटा ना होने की वजह से सोहा अली खान आज भी होती हैं ट्रोल, छलका दर्द

Soha Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि हिंदू धर्म के एक्टर कुणाल खेमू से शादी करने और बेटा ना होने की वजह से उन्हें आज भी ट्रोल किया जाता है।
Soha Ali Khan says She got trolled for Marriage Hindu Actor Kunal Kemmu
सोहा अली खान कुणाल खेमू से शादी की वजह से आज भी होती हैं ट्रोल
Published on: 
Updated on: 

Soha Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन, शर्मिला टैगोर और पटौदी की बेटी हैं, उन्होंने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि हिंदू धर्म के एक्टर कुणाल खेमू से शादी करने और बेटा ना होने की वजह से उन्हें आज भी ट्रोल किया जाता है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वह बेटी इनाया की मां बनकर बेहद खुश हैं और पति कुणाल खेमू के साथ अच्छा जीवन बिता रही हैं।

सोहा अली खान ने स्क्रीन को दिए गए इंटरव्यू में बताया उन्हें उनके निजी फैसला के लिए लोग ट्रोल करते हैं। कुणाल खेमू से शादी करने का फैसला उनके निजी फैसला था, लेकिन इसके लिए उन्हें ताना मारा जाता है, एक बेटी के बाद और बच्चा ना पैदा करना यह उनका निजी फैसला था, लेकिन बेटा ना होने की वजह से उन्हें ताना मारा जाता है। सोहा अली खान ने कुणाल खेमू से 25 जनवरी, 2015 को शादी की थी। यह एक निजी समारोह में आयोजित किया गया था। दोनों ने अपने शादी के 5वें सालगिरह पर एक प्यारा सा संदेश शेयर किया था। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया है, जिसका जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था। सोहा अली खान एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें "रंग दे बसंती" और "दिल मांगे मोर" शामिल हैं।

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने बताया कि वह त्योहार पर जब पोस्ट शेयर करती हैं तो कमेंट में लोग उनसे उल्टे सीधे सवाल पूछने लगते हैं। उन्होंने बताया कि जब मैं दिवाली पर पोस्ट करती हूं तो मुझे पूछा जाता है कितने रोजे रखे हैं। अगर होली पर कुछ पोस्ट करती हूं तो लिखा जाता है कि आप किस तरह की मुस्लिम हैं? इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं इन सारी चीजों को नोटिस जरूर करती हूं। लोगों को दूसरों को बुरा कहने में खुशी मिलती है। सोहा अली खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनका करियर सफल साबित नहीं हुआ। वह अब छोरी 2 फिल्म की वजह से चर्चा में हैं और लंबे समय के बाद वह किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। सन 2017 में उन्होंने कुणाल खेमू के साथ शादी कर ली थी।