Weight Loss: 85000 की शर्ट नहीं JR NTR का पतला-दुबला रूप देखकर हैरान हुए यूजर्स

JR NTR Weight Loss: जूनियर एनटीआर के पतले दुबले रूप ने लोगों को हैरान कर दिया है, दुबई के एक होटल से उनकी फोटो वायरल हो रही है। उनके शर्ट की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
JR NTR Weight Loss Netizens Ask Actor Slim Look is Result of Ozempic
JR NTR का पतला-दुबला रूप देखकर हैरान हुए यूजर्स
Published on: 
Updated on: 

JR NTR Weight Loss: जूनियर एनटीआर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे, लेकिन इस समय वह अपने पतले दुबले अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दुबई के एक होटल से उनकी फोटो वायरल हुई है. जिसमें उन्होंने नीली रंग की शर्ट पहनी हुई है, शर्ट की कीमत 85,000 है। शर्ट की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन लोग उनके घटे हुए वजन को लेकर ज्यादा हैरान हुए, उनका पतला दुबला रूप सोशल मीडिया पर यूजर्स की चिंता का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर के वजन घटाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है, अचानक से उनका पतला दुबला रूप देखने के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि इन्होंने भी ओजेम्पिक का सहारा तो नहीं लिया, ओजेम्पिक एक ड्रग्स है जिसके इस्तेमाल से इंसान के वजन में तेजी से गिरवट होती है। इस समय ओजेम्पिक का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों कपिल शर्मा भी बेहद पतले दुबले अवतार में दिखाई दिए थे, उसके बाद से ही ओजेम्पिक की चर्चा तेज होने लगी।

ट्विटर पर जूनियर एनटीआर की कई तस्वीरें पोस्ट के माध्यम से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में वह कुछ लोगों के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि वह दुबई के जिस होटल में रुके थे, ये वहीं की तस्वीर है और वह वहां के कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं।

जो शर्ट उन्होंने पहन रखी है वह 85,000 की है। लेकिन शर्ट की कीमत से ज्यादा लोग उनका नया अवतार देखकर हैरान हुए हैं। उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा है टाइगर ने ओजेम्पिक ले लिया है, हालांकि इसके बारे में भी कोई प्रामाणिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने अपना वजन कैसे घटाया है, सोशल मीडिया पर लोग हवा में तीर चला रहे हैं।