रजनी का चैप्टर क्लोज, अहमदाबाद में होगा अनुपमा का ग्रैंड कमबैक, वसुंधरा कोठारी मचाएगी नया बवाल

Anupama Twist: अनुपमा में रजनी का चैप्टर पूरी तरह बंद होने जा रहा है। चॉल के लोगों की माफी ठुकराकर अनुपमा अहमदाबाद लौटेगी, जहां शाह परिवार के साथ नई शुरुआत होगी। राजनीति का एंगल शो में नया मोड़ लाएगा।
Anupama Spoiler Upcoming Twist Rupali Ganguly Show Ahmedabad Track
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Anupama Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को चौंकाने वाला है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जहां वह अब तक सहन की गई हर बेइज्जती और अपमान का जवाब अपने फैसलों से देगी। आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा खुद के लिए वो कदम उठाएगी, जो न सिर्फ उसकी सोच बदल देगा बल्कि शो की पूरी कहानी की दिशा भी पलट देगा।

अब तक आपने देखा कि अनुपमा ने अपनी करीबी सहेली रजनी की सच्चाई सबके सामने ला दी है। रजनी की पोल खुलने के बाद वह अनुपमा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आती है, लेकिन इस बार अनुपमा का दिल नहीं पिघलता। वह साफ कह देती है कि हर बार माफ करना ही महानता नहीं होती। यह सीन अनुपमा के बदले हुए तेवर को साफ दिखाता है। वहीं वरुण की वजह से पराग का घर नीलाम होने से बच जाता है और राही यह खुशखबरी प्रेम को सुनाती है।

चॉल के लोग अनुपमा से मांगेगे माफी

शो में जल्द ही एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब चॉल के लोग खुद अनुपमा से माफी मांगने आएंगे। जिन लोगों ने कभी उसे अपमानित किया था, वही अब उसे वापस चॉल में रहने का न्योता देंगे। लेकिन दर्शक यह देखकर हैरान रह जाएंगे जब अनुपमा इस ऑफर को ठुकरा देगी। वह साफ कहेगी कि अब वह पीछे नहीं, बल्कि आगे बढ़ना चाहती है। यह फैसला अनुपमा की जिंदगी का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

रजनी का चैप्टर पूरी तरह होगा खत्म

इसी बीच कहानी अहमदाबाद की ओर मुड़ती है। अनुपमा शाह परिवार के पास लौटने का फैसला करती है, जहां उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। बापूजी अनुपमा को देखकर भावुक हो जाएंगे। वहीं अहमदाबाद पहुंचते ही रजनी का चैप्टर पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा, जिससे शो में एक नए ट्रैक की शुरुआत होगी।

अनुपमा में आएगा राजनीति का एंगल

दूसरी ओर कोठारी हाउस में वसुंधरा एक बार फिर अपने असली रंग दिखाएगी। वह गौतम और माही की मुश्किलें बढ़ाने वाली है और घर पर दोबारा राज करने की कोशिश करेगी। वहीं अनुपमा के दिल में अनुज की यादें फिर से जाग उठेंगी और वह उसकी तलाश शुरू कर देगी। इतना ही नहीं, आने वाले एपिसोड्स में राजनीति का एंगल भी देखने को मिलेगा। मुंबई की एक पार्टी अनुपमा को चुनाव लड़ने का ऑफर दे सकती है, जिससे उसकी जिंदगी एक बार फिर नया मोड़ ले लेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com