लखनऊ में सीएम योगी से मिले गोविंदा, निजी विवादों के बीच बताया मुलाकात को ‘दिव्य अनुभव’

Govinda Instagram Post: गोविंदा ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच एक्टर ने इस मुलाकात को ‘दिव्य अनुभव’ बताया।
गोविंदा, सीएम योगी आदित्यनाथ (
गोविंदा, सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोर्स,सोशलम मीडिया)
Published on
Updated on

Govinda Meet CM Yogi Adityanath: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार को अभिनेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस खास मुलाकात को गोविंदा ने एक “दिव्य अनुभव” बताया है। अभिनेता ने इस मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा पकड़े नजर आ रहे हैं।

गोविंदा की यह लखनऊ यात्रा ऐसे समय पर हुई है, जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल के दिनों में उनकी शादी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया और खबरों में तैर रही हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात ने फैन्स का ध्यान और भी ज्यादा खींच लिया है।

गोविंदा ने शेयर की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए गोविंदा ने लिखा, “आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। यह एक दिव्य अनुभव था। उत्तर प्रदेश, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय @myogi_adityanath जी।” इस पोस्ट के बाद से ही फैन्स और सेलेब्स लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं ANI को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शोहरत और पैसा कई बार इंसान के लिए मुश्किलें भी लेकर आता है। एक्टर ने भावुक होते हुए कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें और उनके बच्चों को इस तरह की समस्याओं से बचाए रखें। गोविंदा के मुताबिक, उन्होंने काफी संघर्ष देखा है और आज भी वह अपनी मां के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं।

इस पूरे मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बयान भी चर्चा में रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री और कुछ लोगों के रवैये पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद यह मुद्दा और ज्यादा तूल पकड़ने लगा।

इन फिल्मों से अभिनेता ने बनाई पहचान

अगर करियर की बात करें तो गोविंदा हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और चहेते अभिनेताओं में शुमार रहे हैं। ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, ‘दूल्हे राजा’, ‘आंखें’ और ‘पार्टनर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। फिलहाल उनकी लखनऊ यात्रा, मुख्यमंत्री से मुलाकात और निजी जिंदगी को लेकर दिए गए बयान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com