- Hindi News »
- World »
- Malaysian Sea Illegal Oil Transfer Two Ships Caught Indian Crew Arrested
मलेशियाई समंदर में बड़ा एक्शन! अवैध रूप से तेल बदलते पकड़े गए दो जहाज, भारतीय चालक समेत कई गिरफ्तार
Malaysia Seized Oil Tankers: मलेशियाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से कच्चा तेल ट्रांसफर कर रहे दो टैंकरों को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने तेल जब्त कर दोनों कप्तानों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

मलेशियाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से तेल बदलते पकड़े गए दो जहाज, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ship to Ship Oil Transfer Malaysia: मलेशियाई मैरीटाइम एनफोर्समेंट एजेंसी (MMEA) ने समुद्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कच्चे तेल के ट्रांसफर में शामिल दो विशाल टैंकरों को जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, ये टैंकर पेनांग के मुका हेड से लगभग 24 समुद्री मील पश्चिम में पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई उस समय की गई जब दोनों जहाज आपस में जुड़े हुए थे और एक जहाज से दूसरे जहाज में तेल ट्रांसफर किया जा रहा था।
130 मिलियन डॉलर का कच्चा तेल और भारी जुर्माना
पकड़े गए टैंकरों में भारी मात्रा में कच्चा तेल लदा हुआ था। जब्त किए गए तेल की कुल कीमत 512 मिलियन रिंगिट (मलेशियाई मुद्रा) यानी लगभग 129.9 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जा रही है। समुद्री विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति के टैंकरों पर लंगर डालने के लिए 100,000 रिंगिट का जुर्माना है।
लगाया जा सकता है भारी जुर्माना
इसके अलावा, अवैध रूप से जहाज से जहाज (STS) स्थानांतरण गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रत्येक जहाज पर 200,000 रिंगिट तक का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
भारतीयों समेत 53 चालक दल के सदस्य हिरासत में
जांच के दौरान इन टैंकरों पर कुल 53 चालक दल के सदस्य सवार पाए गए। बड़ी बात यह है कि इन सदस्यों में चीन, बर्मा, ईरान और पाकिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने दोनों जहाजों के कप्तानों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पेनांग राज्य के समुद्री जांच अधिकारी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं कि यह तेल कहाँ से लाया गया था और इसे कहां भेजा जाना था।
यह भी पढ़ें:- खामेनेई की ट्रंप को सीधी चेतावनी, अगर US ने हमला किया तो छिड़ेगा ‘क्षेत्रीय युद्ध’; दहल जाएगा पश्चिमी एशिया
तेल के स्रोत को छिपाने का बड़ा अड्डा
मलेशिया का समुद्री इलाका अक्सर अवैध तेल ट्रांसफर के लिए चर्चा में रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि समुद्र के बीचों-बीच एक टैंकर से दूसरे टैंकर में तेल इसलिए स्थानांतरित किया जाता है ताकि तेल के मूल स्रोत को छिपाया जा सके और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों या करों से बचा जा सके। हालांकि, मलेशियाई अधिकारियों ने जुलाई 2024 से ही अपनी समुद्री सीमाओं में ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दावा किया था, जिसके तहत यह ताजा कार्रवाई की गई है।
Malaysian sea illegal oil transfer two ships caught indian crew arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMMP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
May 05, 2026 | 12:54 PMMet Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
May 05, 2026 | 12:54 PMटीवीके की आंधी में लड़खड़ा गया बीजेपी का तमिलनाडु अभियान, महज एक सीट से करना पड़ा संतोष
May 05, 2026 | 12:51 PMकेरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
May 05, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














