Filmfare OTT Awards 2025: जयदीप अहलावत को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, अनन्या पांडे ने भी जीता अवॉर्ड

Best Web Series 2025: जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के दमदार किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। वहीं अनन्या पांडे ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया।
Jaideep Ahlawat won the Best Actor award and Ananya Panday also took home an award
जयदीप अहलावत को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब
Published on: 
Updated on: 

Filmfare OTT Winners List 2025: 15 दिसंबर को आयोजित हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 ने भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री की बेहतरीन वेब सीरीज, वेब फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया। इन अवार्ड्स में 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए कंटेंट को परखा गया। इस साल के अवॉर्ड्स में दमदार परफॉर्मेंस, मजबूत कहानियां और नई प्रतिभाओं का बोलबाला देखने को मिला।

इस शाम का सबसे बड़ा नाम रहा जयदीप अहलावत, जिन्होंने पाताल लोक सीज़न 2 में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर (ड्रामा, मेल) का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अनन्या पांडे ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और फ्रेश परफॉर्मेंस से कॉल मी बे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) का पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया।

पाताल लोक 2 का दबदबा

वेब सीरीज कैटेगरी में ‘ब्लैक वारंट’ को बेस्ट सीरीज घोषित किया गया, जबकि क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट सीरीज़ का सम्मान पाताल लोक सीजन 2 को मिला। ड्रामा कैटेगरी में मोनिका पंवार ने खौफ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, वहीं ज़हान कपूर और रसिका दुग्गल को क्रिटिक्स द्वारा सराहे गए अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।

सपोर्टिंग रोल्स में इन सेलेब्स को मिला सम्मान

कॉमेडी कैटेगरी में ‘रात जवान है’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज चुना गया। इस सीरीज के लिए बरुण सोबती ने बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड जीता, जिसे उन्होंने दुपहिया के लिए स्पर्श श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से शेयर किया। सपोर्टिंग रोल्स में राहुल भट्ट, तिलोत्तमा शोम, विनय पाठक और रेणुका शाहणे को उनके शानदार अभिनय के लिए सम्मान मिला।

बेस्ट एक्टर बने विक्रांत मैसी

वेब ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि सान्या मल्होत्रा (मिसेज) और अभिषेक बनर्जी (स्टोलन) ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर के खिताब जीते। क्रिटिक्स कैटेगरी में विक्रांत मैसी (सेक्टर 36) को सराहा गया। तकनीकी कैटेगरीज में खौफ, पाताल लोक सीज़न 2 और फ्रीडम एट मिडनाइट जैसी सीरीज छाई रहीं। वहीं, नए कलाकारों में ब्लैक वारंट के अनुराग ठाकुर और कॉल मी बे की लिसा मिश्रा ने ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवॉर्ड जीता।