बिग बॉस 19 प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद ने बटोरीं सुर्खियां, बोलीं- मैं गधी लग रही हूं यहां पर

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में प्रतीक सहजपाल से सवाल पर उर्फी जावेद ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं गधी लग रही हूं यहां पर?
बिग बॉस 19 प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद ने बटोरीं सुर्खियां, बोलीं- मैं गधी लग रही हूं यहां पर
बिग बॉस 19 प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद ने बटोरीं सुर्खियां
Published on: 
Updated on: 

Urfi Javed on Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज रविवार, 24 अगस्त से हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर एपिसोड से पहले ही शो को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इसी बीच सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह वीडियो जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें उर्फी जावेद और प्रतीक सहजपाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रतीक से सवाल किया जाता है कि, क्या आप उर्फी को स्टॉक करते हैं? इस पर प्रतीक हंसते हुए कहते हैं कि स्टॉक नहीं करता, लेकिन एक्सप्लोर पर 50 लोगों की फोटो आ जाती है। गधे-घोड़े भी आ जाते हैं। तभी उर्फी मजाकिया अंदाज में बोल पड़ती हैं कि मैं गधी लग रही हूं यहां पर? उनका यह बयान और एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स जमकर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं।

उर्फी जावेद को मिली पहचान

हालांकि, जानकारी के अनुसार यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसे ठीक शो के लॉन्च के दिन साझा किया गया है। एक यूजर ने लिखा कि प्रतीक भाई ने तो कमाल कर दिया। वहीं दूसरे ने सवाल उठाया कि कि अगर यह पुराना है तो इसे अभी क्यों डाला गया? बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आ चुकी हैं। इसी शो से उन्हें खास पहचान मिली और उसके बाद से वे सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन इन्फ्लुएंसर बन गईं। उनके अनोखे फैशन सेंस और बेबाक अंदाज ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में उर्फी किस अंदाज में एंट्री करती हैं और शो के दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा। शो हर रोज रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। प्रतिभागियों की पूरी लिस्ट प्रीमियर एपिसोड के दौरान सामने आएगी। फैंस अब बेसब्री से यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से सितारे घर के अंदर कदम रखने वाले हैं और कौन बनेगा इस बार का फाइनल विनर।

Navbharat Live
navbharatlive.com