Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में प्रणीत मोरे के भाई की एंट्री, फरहाना पर मजेदार तंज से गूंजा घर

Bigg Boss 19 latest Episode: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में प्रणीत मोरे के भाई की धमाकेदार एंट्री ने घर का माहौल मजेदार बना दिया। घर में आते ही प्रणीत के भाई ने अपने कॉमेडी से सभी को हंसाया दिया हैं।
Praneet More brother enters Bigg Boss 19 the house resonates with his hilarious jibe at Farhana
बिग बॉस 19 में प्रणीत मोरे के भाई की एंट्री
Published on: 
Updated on: 

Praneet More Brother Entry: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक पूरे जोरों पर चल रहा है और इसी क्रम में शो के कॉन्टेस्टेंट एवं स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के भाई ने घर में एंट्री ली। उनकी एंट्री ने घर का माहौल हल्का-फुल्का, मजेदार और थोड़ा तीखा भी बना दिया। प्रोमो में दिखा कि प्रणीत अपने भाई को देखकर फूले नहीं समाए और खुशी के मारे झूमने लगे।

घर में प्रवेश करते ही प्रणीत ने बाकि कंटेस्टेंट्स से अपने भाई का परिचय करवाया। प्रणीत की तरह उनके भाई भी मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं, और जैसे ही उन्होंने घर में कदम रखा, उन्होंने अपने मज़ेदार वन-लाइनर्स से सभी को हंसा दिया। इस दौरान उन्होंने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को मजेदार तंज का निशाना भी बनाया।

फरहाना और तान्या मित्तल पर कसा तंज

प्रोमो में दिखा कि प्रवेश करते ही प्रणीत के भाई ने फरहाना को देखते हुए कहा कि अच्छा है कि बिग बॉस ने फरहाना को फ्रीज किया है, नहीं तो घर में इतनी शांति नहीं रहती। इस बात पर घर के बाकी सदस्य हंस पड़े। यह मजाकिया टिप्पणी उनके अंदाज और घर के माहौल दोनों पर फिट बैठती है। थोड़ी देर बाद तान्या मित्तल ने प्रणीत के भाई से शिकायत की कि प्रणीत अक्सर उस पर जोक्स मारता है। इस पर उन्होंने बड़े सहज अंदाज में कहा कि वो उसी पर जोक मारता है, जिसके नाम पर उसे बाहर ज्यादा वैल्यू मिलेगी। यह लाइन सुनकर घर में फिर से ठहाके लग गए और तान्या भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं।

घर में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स की जंग जारी

बीते वीकेंड ‘बिग बॉस 19’ से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ, जिसके बाद घर में अब कुल 9 सदस्य बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा का नाम शामिल हैं। अब इन 9 में से आगे कौन टिकेगा और कौन शो को अलविदा कहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, घर में मुकाबला और तीखा और संबंध और जटिल होते जा रहे हैं। फिलहाल फैमिली वीक ने दर्शकों को एक मजेदार ब्रेक दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com