शादी के लिए तड़प रहीं भोजपुरी की ये एक्ट्रेस, अब किसी से भी करने को हैं तैयार

Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर रिएक्ट किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो शादी के लिए रहीं तड़प रही हैं और अब किसी से भी करने को तैयार हैं।
amrapali dubey
आम्रपाली दुबे (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amrapali Dubey Wedding Plan: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग और डांसिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी जोड़ी जब भी पर्दे पर दिखाई देती है, दर्शक सीटियों और तालियों से उनका स्वागत करते हैं। आम्रपाली ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब आम्रपाली से शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “सोच रही हूं कि अब कर लूं… अब बस हो गया। मुझे जिंदगी में सबसे बड़ी दिक्कत ये हो रही है कि मुझे शादी करनी है लेकिन पति के लिए नहीं।”

शादी को लेकर अम्रपाली दुबे ने की खुलकर बात

उन्होंने आगे कहा कि आजकल उन्हें बच्चों का फीवर चढ़ा हुआ है। आम्रपाली का कहना है कि उनका पूरा इंस्टाग्राम बच्चों के वीडियोज से भरा पड़ा है। जब भी वो किसी फैमिली फंक्शन में जाती हैं, तो उनके कजिन्स के छोटे-छोटे बच्चे उन्हें खूब आकर्षित करते हैं। बच्चों के इस क्रेज को लेकर आम्रपाली दुबे कहा, “मैं इतना बेबी फीवर में हूं कि अगर मेरे घर वाले किसी को सामने लाकर खड़ा कर दें और कहें कि इससे शादी कर लो तो मैं कर लूंगी। देखूंगी भी नहीं कि कौन है, बस मुझे बच्चा चाहिए।”

पवन सिंह को बताया मासूम

इस बातचीत में आम्रपाली ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर भी खुलकर बातें कीं। उन्होंने बताया कि पवन सिंह उनसे मजाक-मजाक में कहते हैं कि वो उनका फीमेल वर्जन हैं। पवन सिंह अक्सर कहते हैं कि जितने वो पागल हैं, उतनी ही आम्रपाली भी पागल हैं। यही वजह है कि दोनों की खूब बनती है। आम्रपाली ने पवन सिंह को ‘बच्चे जैसा इंसान’ बताया और कहा कि उनका स्वभाव मासूम है।

हालांकि उन्होंने ये भी माना कि पर्सनल लेवल पर कई लोगों को उनसे दिक्कत हो सकती है, लेकिन उनके लिए पवन हमेशा एक छोटे बच्चे जैसे हैं। आम्रपाली दुबे की इस मजेदार बातचीत ने उनके फैंस को खूब एंटरटेन किया। शादी और बच्चों को लेकर उनका यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com