-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Baahubali The Epic Creates A Huge Box Office Explosion Second Day Earnings
‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, जानें दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई
- Written By: सोनाली झा
Baahubali: The Epic Collection: एस.एस. राजामौली की री-एडिटेड फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार को फिल्म ने लगभग 7 करोड़ रुपये कमाए।

‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका
Baahubali: The Epic Box Office Collection: एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका कर दिया है। प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स पा रही है। री-एडिटेड वर्जन के तौर पर रिलीज हुई यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ दोनों को जोड़कर बनाई गई है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन के 9.65 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ मिलाकर फिल्म का कुल भारत कलेक्शन 17.80 करोड़ रुपये हो गया है। री-रिलीज के बावजूद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यह आंकड़ा किसी भी री-रिलीज़ फिल्म के लिए बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। फिल्म ने अपने प्रीमियर डे पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
ओवरसीज में भी मचा धमाल
भाषा के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने तेलुगू में 7.9 करोड़, हिंदी में 1.35 करोड़, तमिल और कन्नड़ में 20-20 लाख, और मलयालम में 18 लाख रुपये कमाए। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह तीन दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ‘बाहुबली: द एपिक’ ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ अमेरिका में फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यूएस, यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर में ‘बाहुबली’ के फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर फिर देखने उमड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की ‘बाज़ीगर’ ने बदली अनु मलिक की किस्मत, फिर ऐसे शुरु हुआ करियर
गब्बर सिंह को पीछे छोड़ा
री-रिलीज फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो ‘बाहुबली: द एपिक’ ने ‘गब्बर सिंह’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘गब्बर सिंह’ ने अपने पहले दिन री-रिलीज में 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘बाहुबली: द एपिक’ ने लगभग 9.65 करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही, तेलुगू बेल्ट में 60 फीसदी से अधिक दर्शक पहुंचे, जबकि हिंदी बेल्ट में 30 फीसदी से ज्यादा थिएटर हाउसफुल रहे।
एस.एस. राजामौली की विजुअल मास्टरपीस
फिल्म को IMAX, 4DX, D-Box और Dolby Cinema जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज किया गया है, जिससे दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक अनुभव मिल रहा है। राजामौली और उनके पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट कहा जाता है, जिसने ग्लोबल स्तर पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दी।
Baahubali the epic creates a huge box office explosion second day earnings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













