

Nagpur Mumbai Samruddhi Expressway Block: इन दिनों राज्य के एक्सप्रेस वे से यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। मुंबई- पुणे, मुंबई नाशिक व मुंबई अहमदाबाद एक्सप्रेस पर लगने वाले जम्बो जाम से लोग परेशान हैं। इसी बीच नागपुर मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 10 दिन का ब्लॉक लिए जाने का निर्णय एमएसआरडीसी ने लिया है।
मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर सफर करने वालों को 10 दिनों तक सोच समझ कर यात्रा करनी होगी। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) 9 फरवरी से 18 फरवरी तक बुलढाणा और जालना जिलों में हाईवे को ब्लॉक करेगा। इस ब्लॉक के दौरान हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (HTMS) के तहत गैंट्री लगाने का काम 9 फेज में किया जाएगा। बताया गया कि जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, बुलढाणा जिले के लोनार, सिंदखेडराजा, देउलगांवराजा और जालना जिले के जालना तालुका से गुजरने वाले मुंबई और नागपुर दोनों रास्तों पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रोका जाएगा। इस वजह से यात्रियों को एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ेगा। काम पूरा होने के बाद ट्रैफ़िक फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
9 फरवरी को हाईवे के ये हिस्से बंद रहेंगे: किमी 305-750 तक मुंबई जाने वाली लेन: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक किमी 308.700 – मुंबई जाने वाली लेन: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक किमी 308-700 – नागपुर जाने वाली लेन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक
किमी 314.250 – मुंबई जाने वाली लेन: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक किमी 318.500 – मुंबई जाने वाली लेन: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक
किमी 318.500 – नागपुर जाने वाली लेन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक किमी 329.200 – नागपुर जाने वाली लेन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक'
MSRDC ने आने-जाने वालों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें और अगर ज़रूरी हो, तो नोटिस बोर्ड या सड़क पर लगे निर्देशों के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का चयन करें ।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट