नासिक मनपा भर्ती: इंजीनियर व फायर स्टाफ की परीक्षा 24-25 फरवरी को; राज्यभर में परीक्षा केंद्र

Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा में 300 पदों की भर्ती के लिए 19,400 आवेदन आए हैं। परीक्षा 24-25 फरवरी 2026 को होगी और हॉल टिकट 8 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
Nashik Municipal Corporation Recruitment: Exams for engineers and fire staff will be held on February 24-25; examination centers across the state.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Recruitment Exam: नासिक महानगरपालिकाचुनाव के बाद अब प्रशासनिक रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मनपा में तकनीकी संवर्ग के 114 इंजीनियरों और अग्निशमन विभाग के 186 वाहन चालकों व फायरमैन, यानी कुल 300 पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती के लिए राज्यभर से 19,400 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उपायुक्त (प्रशासन) लक्ष्मीकांत सातालकर ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है।

लिखित परीक्षा 24 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से 8 दिन पहले उनके ऑनलाइन लॉगिन आईडी पर हॉल टिकट उपलब्ध करा दिए जाएंगे, राज्य के लगभग 10 से 11 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

24 साल बाद 'मेगा भर्ती' की नींव

नासिक महानगरपालिका में पिछले 24 वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है। वर्तमान में मनपा 'बी' श्रेणी में आती है, लेकिन कर्मचारियों का ढांचा अभी भी 'सी' श्रेणी के पुराने नियमों पर आधारित है।

आयुक्त मनीषा खत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन ने अब इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है। सिंहस्थ कुंभमेला 2027 से पहले रिक्त पदों को भरना प्रशासन के लिए अनिवार्य है ताकि शहर की बुनियादी सेवाओं को सुचारू रखा जा सके।

रिक्त पदों का गणित और भविष्य की योजना

सद्यस्थिति में नासिक मनपा में 'अ' से 'डी' सवर्ग के कुल 7,725 पद मंजूर है, जिनमें से लगभग 3,800 पद खाली पड़े हैं। हालांकि प्रशासन ने 9.016 पदों का नया संशोधित आकृतिबंध सरकार को भेजा है, लेकिन अभी उसे मंजूरी मिलना बाकी है। पहले चरण में तकनीकी और अग्निशमन विभाग की भर्ती की जा रही है क्योंकि इन विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com