दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट वायरल, यूजर्स बोले- धुरंधर में तो आपने ही जान ले ली

Ranveer Singh Comment: दीपिका पादुकोण की डेट नाइट फोटोज पर रणवीर सिंह का मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म में डेट नाइट। धुरंधर।
Ranveer Singh comment on Deepika Padukone post goes viral
दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट वायरल
Published on
Updated on

Deepika Padukone Post: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में रिलीज हुई है और शानदार ओपनिंग के साथ सुर्खियों में है। ऐसे में दीपिका का फिल्म देखने के लिए डेट नाइट पर जाना और इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा में आया रणवीर सिंह का मजेदार कमेंट, जिसने इंटरनेट पर नई हलचल मचा दी है।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर डेट नाइट की कुछ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि फिल्म में डेट नाइट। धुरंधर। तस्वीरों में दीपिका का सटल लेकिन एलिगेंट लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। इस पोस्ट को टैग करते हुए रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और पत्नी के पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि जान ही ले ले, साथ में चाकू वाला इमोजी भी जोड़ा।

रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज

रणवीर के इस मजाकिया अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए उनके कमेंट को वायरल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि भाई, जान तो आपने ले ली है ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से। जबकि दूसरे ने कहा कि आपने तो स्क्रीन पर धमाका कर दिया, सच में जान ले ली। कई फैंस ने उन्हें ‘लकी हसबैंड’ भी बताया और दीपिका के साथ उनकी कैमिस्ट्री की तारीफ की।

रणवीर सिंह की धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रही है। संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें भरपूर एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 27 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया, जो रणवीर के करियर के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह की तारीफ

फिल्म देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि तुम पर गर्व है और पूरी टीम को बधाई दी। दीपिका की यह प्रतिक्रिया और रणवीर का मजेदार कमेंट दोनों ही फैंस के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। रणवीर और दीपिका की यह प्यारी बातचीत एक बार फिर साबित करती है कि ये दोनों सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बॉलीवुड के सबसे एडोरेबल कपल्स में से एक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com