
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को उनके लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के लॉन्च पर शुभकामनाएं दीं
Alia Bhatt Wishes Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने पति की नई उपलब्धि पर इतराती हुई नजर आई हैं। उन्होंने रणबीर कपूर के नई नवेले ब्रांड के जूते और टोपी पहनकर तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। साथ ही रणबीर कपूर को वह बधाई देते हुए नजर आई हैं। रणबीर कपूर के नए ब्रांड में पुरुष और महिलाओं के विशेष कलेक्शन को शामिल किया गया है। मुंबई के बांद्रा में 201 वॉटर फिल्ड रोड पर रणबीर का यह स्टोर उनके लाइफस्टाइल ब्रांड से सजा हुआ है। खबर के मुताबिक रणबीर कपूर लंबे समय से इसे खोलने का सपना देख रहे थे। अब आलिया भट्ट ने उनका यह सपना पूरा होने पर उन्हें बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर के इसी ब्रांड के जूते और टोपी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, सचमुच अब आप अपने जूते पहन कर एक मिल चल सकते हैं। साथ ही ब्रांड के नाम को टैग किया है और बधाई हो बेबी, आपका सपना साकार हुआ, यह लिखा हुआ है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट टोपी और जूते पहनकर इतराते हुए नजर आई हैं। इस तस्वीर वाली पोस्ट पर फैंस ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें- भारत में नहीं चला नए कैप्टन अमेरिका का जादू, शहीद कपूर की देवा से भी कम हुई कमाई
ब्रांड के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर ने अपने स्टोर का एड्रेस भी साझा किया है। एक तस्वीर में वह अपनी इस दुकान के बाहर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सड़कों पर इस ब्रांड की बड़ी-बड़ी होर्डिंग भी दिखाई दे रही है। इस ब्रांड में पुरुषों के लिए कॉटन जींस, शर्ट, आलीशान डिजाइनर कॉस्टयूम अवेलेबल हैं। इसके अलावा जूतों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि यहां महिलाओं के लिए भी पहनने वाली चीजें उपलब्ध हैं। उसमें भी कपड़ों से लेकर जूते तक जैसी सामग्री मौजूद है।






