-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Election 2026 Nomination Scrutiny Update
अकोला मनपा चुनाव: छंटनी प्रक्रिया में 58 नामांकन रद्द, नामवापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर
- Written By: आकाश मसने
Akola News: अकोला मनपा चुनाव के नामांकन की जांच पूरी हो गई है। 777 में से 719 नामांकन वैध पाए गए। कई वार्डों में मुकाबला रोचक होगा। नाम वापसी के बाद अंतिम तस्वीर 2 जनवरी को साफ होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Akola Municipal Election: अकोला मनपा के आम चुनाव 15 जनवरी को होने जा रहे हैं। जिसकी मतगणना 16 जनवरी को होगी। मनपा चुनाव लड़ने हेतु जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं उनकी जांच मंगलवार की देर रात तक पूरी हो गयी है। छंटनी के बाद तस्वीर साफ होते ही चुनाव अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है, और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कई प्रभागों में मुकाबला और रोचक होगा। 6 जोन के तहत 777 नामांकन फाइल किए गए थे। इनमें से 719 नामांकन वैध पाए गए और 58 नामांकन छंटनी के बाद रद्द किए गए।
इस बीच, जोन नंबर 1 में कुल 131 नामांकन भरे गए थे। छंटनी के बाद 126 नामांकन वैध पाए गए और 5 नामांकन रद्द किए गए। जाेन नंबर 2 में 116 नामांकन फाइल किए गए थे। इनमें से 113 नामांकन वैध पाए गए और 3 नामांकन पेपर रिजेक्ट हो गए। जाेन नंबर 3 में सबसे ज़्यादा 164 नामांकन थे। इनमें से 163 वैलिड पाए गए और सिर्फ़ 1 नामांकन रद्द हुआ। जाेन नंबर 4 में 137 नामांकन थे।
जांच की प्रोसेस में 118 नामांकन वैध पाए गए और 19 नामांकन रद्द किए गए। जाेन नंबर 5 में फाइल किए गए नामांकन की संख्या सबसे ज्यादा थी, कुल 130 नामांकन में से सिर्फ़ 100 वैलिड पाए गए, जबकि 30 नामांकन पेपर जांच में अवैध पाए गए। हालांकि, जाेन नंबर 6 में सभी 99 नामांकन वैलिड पाए गए, इसलिए एक भी नामांकन रिजेक्ट नहीं हुआ, यह उल्लेखनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
कुछ सीटों पर सीधी लड़ाई
नामांकन की जांच के बाद अकाेला मनपा कई वार्डों में लड़ाई साफ हो गई है, और कुछ जगहों पर सीधी लड़ाई तो कुछ जगहों पर अलग-अलग रंग की लड़ाई देखने को मिलेगी। पॉलिटिकल पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ज़ोरदार तैयारी शुरू कर दी है और चुनाव अभियान की जो स्टैटजी बनाई जा रही हैं। हालांकि उम्मीदवारों में कैंडिडेचर को लेकर जोश है, लेकिन जिनके नामांकन रिजेक्ट हुए हैं, उनमें नाराज़गी के सुर भी हैं।
नाम वापसी के बाद साफ होगी आखिरी तस्वीर
अब सबका ध्यान नाम वापसी की तिथि की ओर लगा हुआ है, आखिरी तस्वीर 2 जनवरी को नाम वापसी के बाद साफ होगी। क्या यह अकोला मनपा चुनाव शहर की राजनीति को नई दिशा देगा? इस पर भी शहर के लोग विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप
प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द
शिंदे सेना के 2 और कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के एक-एक उम्मीदवार, जिन्होंने मनपा चुनाव के लिए अपना पर्चा भरा था, उनका पर्चा छंटनी के दौरान रद्द कर दिया गया। यूबीटी का उम्मीदवार कॉन्ट्रैक्टर पाया गया और दूसरों को अलग-अलग वजहों से चुनाव मैदान छोड़ना पड़ा। अब 719 उम्मीदवार मैदान में हैं और नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।
फिलहाल मनाने का दौर शुरू
फिलहाल मनपा चुनाव में जिस प्रभाग में निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और उससे संबंधित उसी प्रभाग में कोई अन्य पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह देखते हुए संबंधित निर्दलीय प्रत्याशी को नामांकन वापस लेने हेतु मनाने के प्रयास शुरू हैं। क्यों कि शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है।
Akola municipal election 2026 nomination scrutiny update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMसिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PMतेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 10:54 PM‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:50 PMJabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM














