-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Goa »
- Another District Will Be Formed In Goa Why Is The New District Named Kushavati
गोवा में एक और जिला बनेगा, कुशावती क्यों रखा नए जिले का नाम?
- Written By: रंजन कुमार
Goa New District: गोवा को नया जिला मिल रहा है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री ने किया। नए जिले का नाम दक्षिण गोवा में बहने वाली एक नदी के नाम पर रखा गया, जो गोवा की हजारों साल पुरानी सभ्यता का प्रतीक है।

सीएम प्रमोद सावंत मंत्रियों से बात करते। इमेज-सोशल मीडिया
Goa News: गोवा नए साल के जश्न में डूबा है। समुद्री तट, म्यूजिक, लाइटिंग, पार्टियां से भरा माहौल जश्न को और खुशनुमा बनाता है। इस बीच गोवा में बड़े बदलाव हो रहे हैं। दरअसल, प्रदेश का नक्शा बदलने वाला है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में एक और जिला बनाए जाने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल दो जिले हैं। उनकी संख्या बढ़ाकर तीन की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गोवा में प्रस्तावित नए जिले का नामकरण भी किया। उन्होंने इसका नाम दक्षिणी गोवा में बहने वाली एक नदी के नाम पर रखने की बात कही।
प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में प्रस्तावित तीसरे जिले का नाम कुशावती रखा जाएगा, जो इस क्षेत्र से बहने वाली नदी के नाम पर है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए महत्वाकांक्षी जिला बनेगा। बता दें, वर्तमान में गोवा में उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा दो जिले हैं। जल्द कुशावती नामक तीसरा जिला सक्रिय होगा।
नए जिले में कौन-कौन से तालुका होंगे
मुख्यमंत्री के मुताबिक नए जिले में 4 तालुका-धारबंदोरा, क्वेपेम, सांगुएम और कनाकोना शामिल होंगे, जो वर्तमान में दक्षिण गोवा का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए जिले के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध होने तक नए जिले के सभी प्रशासनिक काम दक्षिण गोवा जिले से संचालित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक नए जिले में पूर्णकालिक जिलाधिकारी की नियुक्ति नहीं होती, तब तक दक्षिण गोवा जिले के जिलाधिकारी यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
केंद्र सरकार से विशेष राशि का करेंगे अनुरोध
प्रमोद सावंत का कहना है कि क्वेपेम शहर नए जिले का मुख्यालय होगा। इसे कैनकोना और धारबंदोरा जैसे क्षेत्रों से बस सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आकांक्षी जिलों को केंद्र सरकार से 15 करोड़ की अतिरिक्त राशि मिलती है, इसलिए 27 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले इस नए जिले के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भी केंद्र सरकार से विशेष राशि का अनुरोध किया जाएगा।
Goa gets its Third District: Kushavati The creation of Kushavati, Goa’s third district is a historic step towards stronger governance and balanced regional development. pic.twitter.com/kCXeQCU9N0 — Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) December 31, 2025
गोवावासियों में काफी लोकप्रिय नाम
कुशावती यह नाम गोवा के लोगों को काफी प्रिय है। दरअसल, यह गोवा की एक प्राचीन नदी है, जो राज्य की ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रही है। चालुक्य काल के दौरान गोवा एक विकसित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है। कुशावती नदी के किनारे मौजूद पेट्रोग्लिफ्स (प्राचीन छवियां) के रूप में दिखाई दे रही कलाकृत्तियां उसी दौर की गवाही देती हैं। यह गोवा में मानव सभ्यता के सबसे शुरुआती प्रमाणों में से एक हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं और दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड का खौफनाक सच सामने आया: ‘नमक के मैदान’ पर चल रही थी ‘मौत की पार्टी’
ऐतिहासिक नदी है कुशावती
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने इतिहासकार प्राजल साखरदांडे के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कुशावती एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक नदी है। इसके किनारों पर संस्कृति और सभ्यता को फली-फूली है। गोवा की प्राचीन राजधानी चंद्रपुर या चंदोर कुशावती नदी के तट पर स्थित है, जहां दक्षिण कोंकण शिलाहार और कदंबा राजवंशों ने शासन चौथी शताब्दी से 14वीं शताब्दी के मध्य तक भोज किया। कुशावती नदी ने अपने प्रवाह के साथ युद्ध, संस्कृतियों, सभ्यताओं और प्राकृतिक विरासत को फलते-फूलते देखा है।
Another district will be formed in goa why is the new district named kushavati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














