-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshay Kumar React On Comparison With Tom Cruise He Says He Get Inspiration From Tom And Jerry
टॉम क्रूज नहीं टॉम एंड जेरी हैं अक्षय कुमार के प्रेरणास्रोत, स्टंट की तुलना करने करने वालों पर एक्टर का तंज
- Written By: अनिल सिंह
अक्षय कुमार ने टॉम क्रूज के साथ स्टंट को लेकर होने वाली उनकी तुलना करने वालों को करारा जवाब दिया है और बताया है कि टॉम क्रूज से नहीं बल्कि उन्हें स्टंट की प्रेरणा टॉम एंड जेरी कार्टून से मिलती है।

टॉम क्रूज नहीं टॉम एंड जेरी से मिलती है प्रेरणा, अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के साथ हमेशा ही बॉलीवुड के अक्षय कुमार की तुलना की जाती है। दोनों ही अपनी फिल्मों में स्टंट करने के लिए पहचाने जाते हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों की तकनीकों में बड़ा अंतर है, ऐसे में दोनों कलाकार के स्टंट की तुलना अच्छी बात नहीं, लेकिन जब अक्षय कुमार से उनकी तुलना के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया, जिससे तुलना करने वालों की बोलती बंद हो सकती है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि उन्हें टॉम क्रूज से नहीं बल्कि टॉम एंड जेरी से स्टंट की प्रेरणा मिलती है।
अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म कन्नाप्पा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच अक्षय कुमार से टॉम क्रूज के साथ हो रही उनकी तुलना को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कटाक्ष भरे अंदाज में इसका जवाब दिया।
ये भी पढ़ें- मां के काम को देख सदमे में चली जाती हैं पलक तिवारी, श्वेता तिवारी को लेकर बेटी ने किया खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे टॉम क्रूज से नहीं बल्कि बचपन के पसंदीदा कार्टून टॉम एंड जेरी से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां से प्रेरणा लेता हूं वह आप विश्वास नहीं करेंगे, टॉम एंड जेरी से। मुझे ये कार्टून बहुत पसंद है। यह बच्चों के लिए है लेकिन इसमें बहुत हिंसा होती है। टॉम हेलीकॉप्टर से झूलते हुए जेरी को पकड़ता है सबसे बड़ा खिलाड़ी में कुछ ऐसा ही एक्शन मैंने किया था, वहीं खिलाड़ी 420 में विमान का जो स्टंट है वह यहीं से लिया गया है।
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि टॉम एंड जेरी जो कार्टून है ये बहुत हिंसक है। ऐसे में बच्चों को यह कार्टून दिखाना थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि इसमें बहुत सारा हिंसक कंटेंट है, लेकिन फिर भी बच्चे इसे से बड़े प्यार से देखते हैं। अक्षय कुमार यह सब कुछ बात बेहद मजाकिया अंदाज में कह रहे थे, ताकि किसी को बुरा ना लगे, लेकिन यह कहा जा सकता है कि बहुत ही फनी अंदाज में उन्होंने टॉम क्रूज के साथ उनकी तुलना करने वालों की बोलती बंद करने वाला जवाब दिया है।
Akshay kumar react on comparison with tom cruise he says he get inspiration from tom and jerry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Aug 09, 2026 | 07:35 PMघट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
Aug 09, 2026 | 07:31 PMसोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













