- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Earthquake Tremors Felt In Dhamangaon Railway Krishna Nagar Amravati
अमरावती में कांपी धरती! धामणगांव रेलवे में झटके महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग, जानें पूरा मामला
Dhamangaon Railway Earthquake: अमरावती के धामणगांव रेलवे में भूकंप जैसे झटकों से दहशत। कृष्णा नगर में 2 मिनट तक हिले घर और खिड़कियां। प्रशासन ने शुरू की जांच, जानें क्या है पूरी सच्चाई।
- Written By: प्रिया जैस

अमरावती में भूकंप (डिजाइन फोटो)
Amravati News: धामणगांव रेलवे स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे बसे कृष्णा नगर परिसर में सोमवार दोपहर अचानक भूकंप सदृश हल्के झटके महसूस किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2.40 से 2.42 बजे के बीच यह झटके महसूस होने की बात सामने आई है। उस समय कई नागरिक अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे। अचानक कुछ सेकंड तक कंपन महसूस होते ही लोग घबरा गए।
घरों में हिली अलमारियां, लोग बाहर निकले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ घरों में रखी अलमारियां हिलती नजर आईं, वहीं कई मकानों में दरवाजों और खिड़कियों के कांच भी हिलते हुए दिखाई दिए। कुछ नागरिकों ने बताया कि वे जमीन पर बैठे हुए थे और उन्हें नीचे से झटका महसूस हुआ, जिससे वे तुरंत खड़े हो गए।
अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने लगे। आपस में बातचीत करने पर सभी ने किसी न किसी रूप में झटके महसूस होने की पुष्टि की। विशेष रूप से कृष्णा नगर परिसर की दूसरी मंजिल पर रहने वाले नागरिकों को ये झटके अपेक्षाकृत अधिक तीव्रता से महसूस होने की जानकारी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा में ऐतिहासिक पहल, सांसद राजाभाऊ वाजे ने किसानों के MSP विधेयक किया पेश
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: महाराष्ट्र की बड़ी जीत, 100 दिनों में रुकवाई 180 से ज्यादा शादियां
नासिक में किसानों का विरोध, अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मीटिंग हॉल नहीं, दरवाजे पर चर्चा!
बजट सत्र के बीच विधान भवन के बाहर हड़कंप, सोलापुर के युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश
कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ पल के लिए चक्कर जैसा भी महसूस हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासी प्रणिता पडोले, अनुराधा पालीवाल, अखिलेश पोल, शुभम पुरी, जयंत पालीवाल सहित अन्य नागरिकों ने भी भूकंप सदृश झटके महसूस होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें – BMC Elections के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, शिंदे-फडणवीस ने मुंबई और धारावी के लिए किया बड़ा वादा
प्रशासन को दी गई तत्काल सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। फिलहाल इन झटकों के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह हल्के भूकंप के झटके भी हो सकते हैं या फिर किसी निर्माण कार्य, भारी वाहन की आवाजाही अथवा अन्य तकनीकी कारणों से कंपन महसूस हुआ हो सकता है। इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।
अफवाहों से बचें, सतर्क रहें
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही यदि भविष्य में इस तरह की कोई असामान्य घटना महसूस हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना देने का भी आग्रह किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन जांच पूरी होने तक प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
Earthquake tremors felt in dhamangaon railway krishna nagar amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन
Mar 11, 2026 | 07:37 PM‘धम से गिरा’ ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनि मत से हुआ खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका
Mar 11, 2026 | 07:28 PMलोकसभा में ऐतिहासिक पहल, सांसद राजाभाऊ वाजे ने किसानों के MSP विधेयक किया पेश
Mar 11, 2026 | 07:27 PMकृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में सजा सितारों का मेला, ट्रेडिशनल लुक में दिखे युवराज सिंह और हेजल कीच
Mar 11, 2026 | 07:18 PMचैत्र अमावस्या के दिन हावी रहती हैं नकारात्मक शक्तियां, इनसे बचने के उपाय तुरंत नोट करें
Mar 11, 2026 | 07:09 PMIPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
Mar 11, 2026 | 07:08 PMडोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध, वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन; हाई अलर्ट पर वॉशिंगटन
Mar 11, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM













