
India vs New Zealand Live Score 1st ODI: भारत ने रविवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने 62 रनों की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में जीत हासिल कर ली। भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। वो शतक से चूक गए। वहीं उसके अलावा गिल ने 56 और अंत में राहुल ने 29 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। अब सीरीज का अगला मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।
11 Jan 2026 09:55 PM (IST)
केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। केएल राहुल एक छोर पर जमे रहे और 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी। एक समय जब लग रहा था कि मुकाबला फंस गया है लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने 56 रन बनाए। हर्षित राणा ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली।
11 Jan 2026 08:48 PM (IST)
श्रेयस अय्यर के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए। 242 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 53 गेंद में 59 रनों की जरूरत है।
11 Jan 2026 08:42 PM (IST)
विराट कोहली के बाद जडेजा के रूप में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। 239 के स्कोर पर जडेजा आउट हो गए। इससे पहले काइल जेमिसन ने विराट कोहली को आउट करके बड़ा झटका दिया था। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।
11 Jan 2026 08:15 PM (IST)
11 Jan 2026 08:09 PM (IST)
301 रनों का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 34 ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच शानदार शतकीय साझेदारी के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों धीरे-धीरे अर्धशतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं विराट कोहली (78) ने अपनी पारी को आगे बढ़ते हुए एक और शतकीय पारी खेलने के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
11 Jan 2026 07:56 PM (IST)
अशोक की स्पिन गेंदबाजी पर गिल आउट हो गए। वह गेंद की पिच तक नहीं पहुँच पाए, लेकिन गिल इसे कवर के किनारे पर खड़े खिलाड़ी की ओर ड्राइव करने की कोशिश की। गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी और फिलिप्स ने कैच लपक कर आउट कर दिया। गिल ने 56 रनों की पारी में कुल 71 गेंदें खेलीं, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
11 Jan 2026 07:33 PM (IST)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद कोहली व शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। खबर लिखे जाने तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 25 ओवरों में एक विकेट होकर 145 रन बना लिए थे। इस साझेदारी के दौरान विराट कोहली ने शानदार अर्ध शतक पूरा किया, जबकि अगले ओवर में कप्तान गिल ने भी अर्धशतक लगाया।
FIFTY for Virat Kohli!
He continues his terrific form with the bat 🔥
Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ObboebsAcb
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
11 Jan 2026 07:23 PM (IST)
विराट कोहली ने 44 गेंदों में शानदार पचास रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ अभी तक 91 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत ने 22 ओवर के बाद 131 रन बनाए हैं।
11 Jan 2026 06:41 PM (IST)
11 Jan 2026 06:33 PM (IST)
न्यूजीलैंड को पहली सफलता रोहित शर्मा के रूप में मिली। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। काइल जेमीसन ने रोहित शर्मा को चलता किया। इस दौरान रोहित ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
11 Jan 2026 06:32 PM (IST)
11 Jan 2026 06:01 PM (IST)
भारत के लिए पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जेमिसन ने फेंका। पहले ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका लगाया। 1 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 5 रन है।
11 Jan 2026 05:33 PM (IST)
भारतीय टीम को 301 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। वहीं विराट कोहली इस मैच में 42 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वो सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं इस आंकड़ा को छूने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।

11 Jan 2026 05:32 PM (IST)
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। डेवॉन कॉनवे 56 और हेनरी निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन बड़े स्कोर पर तब्दील नहीं कर सके। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। भारत के लिए सिराज ने 2, हर्षित राणा ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।
11 Jan 2026 05:20 PM (IST)

11 Jan 2026 05:19 PM (IST)
डेरिल मिचेल 84 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिचेल एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। न्यूजीलैंड को 281 के स्कोर पर 8वां झटका लगा।
11 Jan 2026 04:57 PM (IST)
न्यूजीलैंड को सातवां झटका फोल्कस के रूप में लगा। 239 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा। फोल्कस 1 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज को यह सफलता मिली।
11 Jan 2026 04:54 PM (IST)
न्यूजीलैंड को 237 के स्कोर पर छठा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल 16 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने माइकल ब्रेसवेल को चलता किया।
11 Jan 2026 04:21 PM (IST)
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका मिचेल हे के रूप में लगा। मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 198 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा को यह विकेट मिला।
11 Jan 2026 04:06 PM (IST)
न्यूजीलैंड को चौथा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। फिलिप्स ने 12 रन बनाए। कुलदीप ने फिलिप्स को श्रेयस अय्यर के हाथ में कैच करवाकर आउट किया।
11 Jan 2026 03:40 PM (IST)
11 Jan 2026 03:39 PM (IST)
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। विल यंग 12 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 142 के स्कोर पर गिरा। अब यंग की जगह ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए हैं।
11 Jan 2026 03:31 PM (IST)
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका हर्षित राणा ने दिया। डेवॉन कॉनवे ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा को दूसरी सफलता मिली।
11 Jan 2026 03:10 PM (IST)
न्यूजीलैंड को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा। हेनरी निकोल्स 69 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके जड़े। हर्षित राणा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर निकोल्स को आउट किया। निकोल्स के आउट होने के बाद विल यंग बल्लेबाजी करने आए हैं।
11 Jan 2026 03:09 PM (IST)
सीएम पद को लेकर बीजेपी के ट्वीट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कोई लड़ाई है ही नहीं...लड़ाई कहां है? आप बिना किसी वजह के 'पार्ट्स' और 'लड़ाई' के बारे में पूछते रहते हैं, जबकि ऐसा कुछ है ही नहीं।
Mangaluru: On BJP's tweet on CM post, Karnataka CM Siddaramaiah says, "There is no battle at all... where is the battle? You (media) keep asking about 'Parts' and 'Battles' for no reason when they don't even exist." pic.twitter.com/aLKPVLOgRV
— ANI (@ANI) January 11, 2026
11 Jan 2026 03:04 PM (IST)
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने 60 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान कॉनवे ने 6 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं हेनरी निकोल्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोल्स ने भी 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोल्स ने 6 चौके लगाए।
11 Jan 2026 02:52 PM (IST)
भारत में भारत के खिलाफ पिछले दस वनडे में न्यूजीलैंड के लिए यह पहली 50 से ज़्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप है। न्यूजीलैंड के लिए पारी का आगाज करने उतरे डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
11 Jan 2026 02:27 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की है। 11 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए है। कॉन्वे ने 28 और निकोल्स ने 23 रन बनाए।
11 Jan 2026 02:23 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में शानदार शुरुआत की। पहले पावरप्ले के दौरान न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाए। कॉन्वे 26 और हेनरी निकोल्स ने 1 विकेट चटकाए।
11 Jan 2026 02:20 PM (IST)
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।
11 Jan 2026 02:20 PM (IST)
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।






