-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditi Rao Hydari Reacts Arijit Singh Quits Playback Singing
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भावुक हुईं अदिति राव हैदरी, बोलीं- उनकी आवाज याद आएगी
- Written By: सोनाली झा
Arijit Singh Playback Singing: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर अदिति राव हैदरी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अरिजीत की आवाज बहुत याद आएगी, लेकिन एक कलाकार कभी रुकता नहीं।

अरिजीत सिंह और अदिति राव हैदरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aditi Rao Hydari Reaction On Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने न सिर्फ उनके करोड़ों फैंस को चौंका दिया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी इस खबर से भावुक नजर आ रहे हैं। अपनी आवाज से प्यार, दर्द और उम्मीद को महसूस कराने वाले अरिजीत का अचानक फिल्मों के लिए गाना बंद करने का फैसला संगीत प्रेमियों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी अरिजीत के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है और खुलकर अपना दुख जाहिर किया है। अदिति ने कहा कि अरिजीत सिंह की आवाज उन्हें बेहद पसंद है और आने वाले समय में वह फिल्मों में उनकी कमी जरूर महसूस करेंगी। अदिति ने भावुक अंदाज में कहा कि हे भगवान! मुझे अरिजीत की आवाज बहुत पसंद है। उनकी आवाज की बहुत याद आएगी। लेकिन मेरा मानना है कि एक कलाकार हमेशा कलाकार रहता है।
अदिति राव हैदरी ने कही ये बात
अदिति का मानना है कि भले ही अरिजीत अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग न करें, लेकिन उनका संगीत और उनकी कला कभी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए, क्रिएटिव, सपना और प्रेम हमेशा कलाकार के भीतर रहता है। मुझे यकीन है कि वह हमेशा गाते रहेंगे। चाहे जंगल में पक्षियों के लिए गा रहे हों या हमारे लिए। वह कहीं न कहीं जरूर गा रहे होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं’, क्या समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से अनजान हैं बॉबी देओल?
‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
अदिति राव हैदरी की अपकमिंग फिल्म
अदिति ने आगे यह भी कहा कि अरिजीत भविष्य में कुछ नया और अविश्वसनीय जरूर करेंगे, क्योंकि उनकी आत्मा में संगीत बसता है। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में अदिति राव हैदरी और विजय सेतुपति की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में भी अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म के गीत ‘सुनहरी किरणे’ को अरिजीत ने गाया है, जिसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के हालात पर शाहिद कपूर की दो टूक राय, बोले- हम उतनी अच्छी फिल्में नहीं बना रहे
अदिति राव हैदरी का करियर
इसके अलावा अरिजीत और अदिति इससे पहले 2015 में आई फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में भी साथ काम कर चुके हैं, जहां अरिजीत ने रोमांटिक गाना ‘सूइयां’ गाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में रिलीज हुई साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और ए.आर. रहमान के संगीत के चलते चर्चा में बनी हुई है।
Aditi rao hydari reacts arijit singh quits playback singing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
Jun 24, 2026 | 05:40 PMफाॅन्ट छोटा था… मराठी के गलत उच्चारण पर घिरे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राज ठाकरे के तंज के बाद मांगी
Jun 24, 2026 | 05:34 PM‘ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं’, क्या समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से अनजान हैं बॉबी देओल?
Jun 24, 2026 | 05:33 PMबंगाल के मिड-डे मील में बच्चों को नहीं मिलेंगे अंडे? ISKCON को कमान मिलते ही भड़की TMC, मचा सियासी बवाल
Jun 24, 2026 | 05:33 PMनागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
Jun 24, 2026 | 05:26 PMकोलकाता में गोदाम ढहने से 5 मजदूरों की मौत, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, 50 से अधिक मजदूर दबे
Jun 24, 2026 | 05:25 PMकोथरूड की 38 गुंठा मनपा जमीन आवंटन पर विवाद, विपक्ष के विरोध के बीच प्रस्ताव मंजूर
Jun 24, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













